फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jan Aushadhi Kendra opened for public in memory of father

Aligarh News: पिता की याद में जनता के लिए खोला जन औषधि केंद्र, किफायती दर पर मिलेंगी दवाएं

Wed, 12 Jul 2023 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:21 PM IST
सार

स्वर्गीय नौबत सिंह के सपनों को साकार करने का प्रयास करते हुए यह जन औषधि केंद्र उनकी याद में खोला गया है।  स्वर्गीय नौबत सिंह का सपना था कि सभी को अच्छे और किफायती रेट पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra opened for public in memory of father
जन औषधि केंद्र का उदघाटन करते अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास रोड स्थित एटा चुंगी पर यादव मार्केट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन महापौर प्रशांत सिंघल संग  प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, समाजसेवीओमवती यादव, केंद्र संचालनक चंद्रमा यादव ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन


उद्घाटन के दौरान उपस्थित गण्मान्य
विज्ञापन


महापौर प्रसाद सिंघल ने कहा कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से समाज के गरीब और असहाय लोगों को किफायती रेट पर दवाइयां उपलब्ध कराकर भला काम करने के लिए केंद्र संचालक बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि वह आने वाले समय में इस तरह के अन्य जन औषधि केंद्र हर जिले में खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप विहार निवासी और केंद्र संचालक चंद्रमा यादव ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि के शुभारम्भ पर बताया कि सभी दवाइयां भारत सरकार द्वारा प्रमाणित और उचित रेट पर प्रदान की जाएगी। 24 घंटे इमरजेंसी  के समय सभी दवाइयों समय से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जरूरतमंद को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

महापौर प्रशांत सिंघल स्वागत

उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय नौबत सिंह के सपनों को साकार करने का प्रयास करते हुए यह जन औषधि केंद्र उनकी याद में खोला गया है।  स्वर्गीय नौबत सिंह का सपना था कि सभी को अच्छे और किफायती रेट पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इस दौरान पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद यादव, अशोक यादव पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी निदेशक डीआर यादव,  कवि राम सिंह राम, फार्मासिस्ट वैष्णवी रावत,  शिव रतन सिंह, प्रीतम सिंह यादव, डॉ रविंद्र यादव, दुर्गेश यादव, सेंटी यादव, शमशेर खान, अमन आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed