{"_id":"60429299176c50517b4c73ac","slug":"jams-from-sarsaul-to-tappal-vehicles-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारसौल से लेकर टप्पल तक लगा जाम, फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारसौल से लेकर टप्पल तक लगा जाम, फंसे रहे वाहन
Sat, 06 Mar 2021 02:02 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
किसान महापंचायत में अखिलेश यादव का काफिला हाईवे से गुजरता हुआ।
- फोटो : neeraj
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की किसान महापंचायत के चलते शुक्रवार शाम को शहर के सारसौल चौराहा से लेकर टप्पल तक वाहनों का रेला रहा। सारसौल से टप्पल तक विभिन्न स्थानों पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चले। कार्यकर्ताओं की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। बन्नादेवी थाने से लेकर टप्पल थाने तक की पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही।
अखिलेश यादव की किसान महापंचायत में पूरे जिले के हजारों कार्यकर्ता अपने वाहनों से पहुंचे थे। टप्पल एक्सचेंज पर महापंचायत खत्म होने के बाद कार्यकर्ता एक साथ वाहनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना होने लगे। इधर, जो किसान इस पंचायत में आए थे, वह भी घरों के लिए रवाना हुए। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। एकाएक जाम लग गया। सारसौल चौराहा से लेकर नादा पुल, नादा पुल के बाद सोफा नहर, गोमत, खैर, जट्टारी कस्बे व टप्पल बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम करीब सात बजे पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला और वाहनों चालकों ने राहत की सांस ली।