{"_id":"665118761738aff0670c0354","slug":"jamanpur-man-murdered-and-body-thrown-in-field-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101139-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: व्यक्ति की हत्या कर खेत में फेंका शव, खून से लथपथ मिला शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: व्यक्ति की हत्या कर खेत में फेंका शव, खून से लथपथ मिला शरीर
Sat, 25 May 2024 04:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 25 May 2024 04:15 AM IST
सार
गांव जमनपुर निवासी सुल्तान घोषी मजदूरी करते थे। 23 मई की शाम से वह घर से लापता थे। परिवार वालों ने काफी तलाशा लेकिन पता नहीं चला। 24 मई की दोपहर पड़ोसी गांव नगला हरजी में ग्राम प्रधान के मक्का के खेत में खून से लथपथ उनका शव मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमनपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव पड़ोसी गांव नगला हरजी में ग्राम प्रधान के मक्के के खेत में फेंक दिया गया। उसका शरीर खून से लथपथ था।
विज्ञापन
गांव जमनपुर निवासी 53 वर्षीय सुल्तान घोषी पुत्र ईश्वरी सिंह मजदूरी करते थे। 23 मई की शाम से वह घर से लापता थे। परिवार वालों ने काफी तलाशा लेकिन पता नहीं चला। 24 मई की दोपहर पड़ोसी गांव नगला हरजी में ग्राम प्रधान के मक्का के खेत में खून से लथपथ व्यक्ति का शव पड़े होने की खबर मिली तो परिवार वालों सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रितेश कुमार के अनुसार सुल्तान घोषी के कान और चेहरे पर चोट के निशान हैं। परिवार वालों ने हत्या कर शव मक्का के खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन