{"_id":"fe7c42b911d401ddc5fcd403eb410c46","slug":"jalali-said-the-vote-for-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाली में चेयरमैन पद के लिए हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाली में चेयरमैन पद के लिए हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो/जलाली।
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाली चेयरमैन पद के लिए रविवार को छह केन्द्रों पर मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन शुरुआती 2 घंटे तक मतदान केंद्रों पर वोटरों से ज्यादा पोलिंग एजेंट ही नजर आ रहे थे।
कुल 18 बूथों को दो भागों में बांटा गया जिसमें जिसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार तथा राजकुमार गुप्ता ने संभाली। दोपहर करीब 2 मतदान का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ बलकार सिंह तथा एसएसपी जे रवींद्र गौड़ ने मतदान केंद्र स्वामी कृष्णा नंद इंटर कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया तथा वहीं से वापसी कर अकराबाद के लिये निकल गये।
इस बीच प्राईमरी स्कूल संख्या 1 के बूथ संख्या 6 पर मतदान अधिकारी ने फर्जी वोट डालने पहुंचे एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मतदान के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट जेनेंद्र कुमार जैन (एससीएम प्रथम) तथा सीओ अतरौली सोमदत्त शर्मा ने सभी बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 14339 की कुल पोलिंग में शाम 5 बजे तक 57 फीसदी मतदान हुआ। एसओ हरदुआगंज रमाकांत पचौरी ने पुलिस सुरक्षा में पोलिंग पार्टियों तथा सील बंद मत पेटियों को सुरक्षित रवाना किया।