फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jail medical superintendent gave triple talaq to his wife on WhatsApp

Aligarh: जेल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने पत्नी को दिया व्हाट्सएप पर तीन तलाक, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Fri, 14 Mar 2025 01:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

आरोप है कि शाहरुख जादू-टोना पर विश्वास करते हैं और मौलवियों को घर लाते हैं। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के चलते वह मायके आ गई।

विज्ञापन
Jail medical superintendent gave triple talaq to his wife on WhatsApp
तीन तलाक प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की एक महिला को जेल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात शौहर ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


पीडि़ता ने मुकदमे में कहा है कि 4 जनवरी 2022 को क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी निवासी शाहरुख हुसैन रिजवी के साथ उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। इस बीच पता चला है कि शाहरुख पहले से ही तलाकशुदा हैं। छल से दूसरा निकाह किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि शाहरुख जादू-टोना पर विश्वास करते हैं और मौलवियों को घर लाते हैं। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के चलते वह मायके आ गई। आरोप है कि पति के अधिवक्ता दोस्त ने गुमराह करके महिला पर ही झूठा मुकदमा करा दिया है। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed