फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   It will stay on the ramp-up, but the sight of that could not be killed.

चप्पे-चप्पे पर रहेगी ऐसी नजर, कि परिंदा भ्ाी न मार सके पर

Thu, 09 Aug 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 09 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
 It will stay on the ramp-up, but the sight of that could not be killed.
चप्पे-चप्पे पर रहेगी ऐसी नजर, कि परिंदा भ्ाी न मार सके पर - फोटो : Dig Vishal
11 अगस्त को होटल रायल रेजीडेंसी में होने जा रही डिफेंस कॉरिडोर की बैठक के दौरान सभी प्रमुख मार्गों एवं आयोजन स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। प्रशासन ने इसका खाका खींच लिया है। धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर होटल तक के 24 किमी के रास्ते में मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी। आयोजन हाल में सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी की रहेगी तो हाल के बाहर लंच स्थल से लेकर समूचे परिसर में एडीएम प्रशासन एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व रहेंगे। 
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर की 11 अगस्त की मीटिंग में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष रामाराव भामरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीनों सेनाओं के सर्वोच्च अधिकारी, अमेरिका, इस्राइल समेत तीन राष्ट्रों के राजदूतों के साथ देशी विदेशी हथियार निर्माता कंपनियों के सीएमडी समेत अन्य गणमान्य एवं करीब 300 उद्यमी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इस हाई प्रोफाइल बैठक के लिए सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि धनीपुर हवाई पट्टी पर एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। इसके बाद होटल तक के 24 किमी के रास्ते में दो मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मुख्य आयोजन हाल में सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र को दी गई है। एडीएम प्रशासन लंच की व्यवस्था संभालेंगे। जबकि एडीएम प्रशासन उदय सिंह बाकी बचे परिसर में सुरक्षा के बिंदुओं पर नजर रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में दो गेटों से होगा प्रवेश 
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि होटल में प्रवेश के दो द्वार हैं। इनमें से गेट संख्या एक मुख्य द्वार से वीवीआईपी प्रवेश करेंगे। जबकि गेट नंबर दो से प्रशासन द्वारा जारी किए गए पासों के जरिये प्रेस से लेकर अन्य गण्यमान्य अंदर आएंगे। 

कुल 500 लोग करेंगे बैठक में शिरकत 
बैठक में सभी गण्यमान्यों के अलावा करीब 250 उद्यमी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के करीब सवा सौ लोग रहेंगे। उद्यमियों में 220 उद्यमी स्थानीय होंगे। कुल मिलाकर सभी गण्यमान्यों एवं सैन्य अधिकारियों समेत 500 लोग बैठक में शिरकत करेंगे। 


सांसद, विधायक समेत कुछ जनप्रतिनिधियों को बुलावा 
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि उच्चस्तर पर मिले निर्देशों के अनुसार बैठक में स्थानीय स्तर से सांसद सतीश गौतम, सातों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, मेयर फुरकान अहमद एवं एमएलसी को ही बैठक में प्रवेश दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों एवं अन्य गण्यमान्यों के मामले में कोई निर्देश अब तक नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed