{"_id":"63486c4b046c7647b338dd31","slug":"it-is-a-matter-of-regret-municipal-corporation-is-giving-fake-information-on-path-prakash-city-office-news-ali3025894105","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह खेद का विषय है... पथ प्रकाश पर फर्जी सूचना दे रहा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह खेद का विषय है... पथ प्रकाश पर फर्जी सूचना दे रहा नगर निगम
विज्ञापन
यह बेहद खेद का विषय है। त्योहारी सीजन में शहर के प्रमुख मार्ग व चौराहे अंधेरे में डूबे रहते हैं और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर जारी टोल फ्री नंबर पर फर्जी सूचना दी जाती है। यह कहना है शहर क्षेत्र की भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा का। उन्होंने तीन मुद्दे उठाते हुए तीन अलग अलग पत्र नगर आयुक्त को लिखे हैं, जिनमें प्रगति से अवगत कराने के लिए भी कहा है।
पहला पत्र : यह त्योहारी महीना है। इसमें रामलीला, कृष्णलीला, दशहरा आदि आयोजन संपन्न हुए हैं। ये खेद का विषय है कि इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहे, मार्ग व गलियों में पथ प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद भी स्थानीय स्तर पर फर्जी सूचना देकर लाइट सही करना बता दिया जाता है। वार्ड नंबर 1 के मलचंद्र माहौर द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। अत: दीपावली पर पथ प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराकर प्रगति से अवगत कराया जाए।
दूसरा पत्र : मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। शहर क्षेत्र की अधिकांश गलियां, सड़कें व प्रमुख मार्ग गड्ढायुक्त हैं। जिनका नगर निगम द्वारा गड्ढामुक्त करने के लिए आकलन किया जा रहा होगा। अत: मरम्मत कराने से पूर्व शहर क्षेत्र की गड्ढायुक्त सड़कों व मार्गों की सूची उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिन्हें गड्ढामुक्त किया जाना है।
विज्ञापन
तीसरा पत्र : नगर निगम के वार्ड परिसीमन का काम जारी है। नगर निगम सीमा में शहर के अलावा कोल, इगलास, छर्रा व बरौली पांच विधानसभाओं का हिस्सा आता है। सबसे पहले तो अनुरोध है कि परिसीमन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई वार्ड दो विधानसभा क्षेत्रों का हिस्सा न बने ताकि आने वाले समय में उस वार्ड के लोगों को दिक्कत न हो। दूसरा यह सूचना भी दी जाए कि किस विधानसभा में कितने वार्ड शामिल किए गए हैं।