{"_id":"68184420803051f6400d9c61","slug":"iron-bolt-found-in-ice-cream-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम ने बिगाड़ी तबीयत: अंदर निकला लोहे का बोल्ट, बच्चे ने खाया तो गया मुंह के भीतर, फिर हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसक्रीम ने बिगाड़ी तबीयत: अंदर निकला लोहे का बोल्ट, बच्चे ने खाया तो गया मुंह के भीतर, फिर हुआ यह
Mon, 05 May 2025 10:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 10:23 AM IST
सार
नईम खान बच्चों के लिए बाजार से आइसक्रीम लेकर गए। जैसे ही बच्चों ने आइसक्रीम खोल कर खाई तो पता लगा कि उसमें लोहे के बोल्ट और कुछ नुकीली चीजें निकली, जो उनके बच्चे के मुंह में चली गई।
विज्ञापन
आइसक्रीम के अंदर निकला बोल्ट
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में 4 मई को आइसक्रीम में लोहे का बोल्ट व कुछ नुकीली चीजें निकल आई। इसे खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि रहमान चाैक निवासी नईम खान अपने बच्चों के लिए बाजार से एक नामी कंपनी की आइसक्रीम लेकर गए थे। जैसे ही बच्चों ने आइसक्रीम खोल कर खाई तो पता लगा कि उसमें लोहे के बोल्ट और कुछ नुकीली चीजें निकली, जो उनके बच्चे के मुंह में चली गई। बच्चे को नजदीकी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यहां बोल्ट व नुकीली चीज को बाहर निकाला गया। मामले में थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन