फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation into ammonia gas leak begins in meat factory

अमोनिया गैस रिसाव: मीट फैक्टरी में काम बंद, जांच शुरू, चार मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी, तीन की हालत स्थिर

Tue, 17 Dec 2024 10:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:24 AM IST
सार

दिल्ली-कानपुर रोड पर मथुरा बाईपास के अमरपुर कोंडला में फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शाम करीब सवा सात बजे अमोनिया का रिसाव हो गया था। जिससे फैक्टरी में मौजूद करीब दस महिला और पुरुष मजदूर बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन
Investigation into ammonia gas leak begins in meat factory
अमोनिया रिसाब के दूसरे दिन जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : प्रशासन

विस्तार

15 दिसंबर की शाम को अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के अमरपुर कोंडला में फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी में हुए अमोनिया गैस के रिसाव से 10 मजदूरों के बेहोश हो जाने के प्रकरण में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। वहीं जांच तक फैक्टरी में काम बंद रहेगा। यहां पहुंचे अफसरों ने गैस रिसाव की वजह तलाशनी शुरू कर दी है। फिलहाल वॉल्व लीक होना ही गैस के रिसाव का कारण माना जा रहा है। यह टीम अपनी रिपोर्ट तीन दिन में डीएम के समक्ष पेश करेगी।

विज्ञापन


थाना रोरावर क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर रोड पर मथुरा बाईपास के अमरपुर कोंडला में फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मीट फैक्टरी संचालित है। जिसमें 15 दिसंबर शाम करीब सवा सात बजे अमोनिया का रिसाव हो गया था। जिससे फैक्टरी में मौजूद करीब दस महिला और पुरुष मजदूर बेहोश हो गए थे। जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। जबकि सात मजूदरों को सारसाैल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन

जांच करते अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से फैक्टरी के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट रामशंकर के नेतृत्व में मजिस्ट्रीयल जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम सोमवार को पहुंची। इस टीम में उपनिदेशक कारखाना कमलेश कुमार कनाैजिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार, उप श्रमायुक्त सियाराम, सीओ प्रथम अभय पांडे शामिल थे। 

Trending Videos

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने अमोनिया रिसाव के कारणों व प्रभावित क्षेत्र की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम ने सभी टेक्निकल प्वाइंट की जांच की है। इस जांच के बाद अमोनिया रिसाव से हुए हादसे की सच्चाई सामने आएगी। वहीं अस्पताल में भर्ती सात मजदूरों में से चार को घर भेज दिया गया गया है जबकि तीन अस्पताल में अभी भर्ती हैं।

फैक्टरी में अमोनिया रिसाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय टीम से मजिस्ट्रीयल जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर संबंधित पर कार्रवाई तय की जाएगी। शहर में संचालित अन्य मीट फैक्टरियों की भी जांच कराई जाएगी ताकि वहां अमोनिया रिसाव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।- विशाख जी. डीएम, अलीगढ़

मीट फैक्टरियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
भाजपा किसान मोर्चा नेता ठा. राकेश कुमार सिंह ने अमरपुर कोंडला के आसपास चल रहीं मीट फैक्टरियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अमोनिया गैस का रिसाव बेहद गंभीर है। इस पर पुलिस-प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि इन मीट फैक्टरियों के चलते प्रदूषण फैलता है। यह फैक्टरी क्या-क्या बनाती हैं इसकी जांच होनी चाहिए। इन फैक्टरियों का कचरा जमीन के अंदर डाला जा रहा है। जिससे आस-पास के इलाकों का पानी पीने योग्य नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed