{"_id":"5734e5eb4f1c1b351b919934","slug":"intjamia-not-tolerate-interference-in-amuta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमुटा में इंतजामिया का दखल बर्दाश्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमुटा में इंतजामिया का दखल बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजामिया के सख्त रुख के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) की आम सभा स्थगित कर देना पड़ा। अब यह मीटिंग 19 मई को रात 7.45 बजे आयोजित किया जाएगा।
स्टॉफ क्लब में आयोजित अमुटा कार्यकारिणी समिति की बैठक में जरूर इंतजामिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसमें अमुटा की इंतजामिया की दखल की निंदा की गई है।
गुरुवार को अमुटा की आमसभा स्टाफ क्लब में 12 बजे से प्रस्तावित थी। इसके लिए अमुटा नेताओं ने जोरदार तैयारी की थी। आम सभा के पहले ही तमाम संकायों के डीन द्वारा यह नोटिस जारी कर दिया गया कि काम के वक्त डिपार्टमेंट में रहकर काम करना है।
विज्ञापन
इस नोटिस के बाद अमुटा नेताओं के पास शिक्षकों के फोन का तांता लग गया। सर्वाधिक फोन फैकल्टी ऑफ मेडिसन एवं फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसन के आ रहे थे। इंतजामिया ने भी यह संदेश साफ-साफ दे दिया था कि काम छोड़कर आम सभा में शामिल होने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
उसके बाद अमुटा कार्यकारिणी समिति ने बैठक कर आम सभा को 18 मई तक के लिए स्थगित कर दी। अमुटा सचिव सैयद मुख्तार जैदी ने कहा कि अमुटा में कुलपति की दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुलपति हमें एकेडमिक आवर्स के बारे में न समझाए। शिक्षकों के आग्रह के बाद आम सभा एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। एएमयू पीआरओ सलाहकार डॉ. राहत अबरार ने बताया कि काम के समय में आमसभा से शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होगी। डॉक्टर जब आम सभा में आ जाएंगे तो मरीजों को कौन देखेगा। क्लास एवं परीक्षाएं आदि प्रभावित होगी।