{"_id":"674c8d44f30a129d1907e6bb","slug":"international-boxer-mary-kom-is-not-retiring-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संन्यास लेने की अटकलों पर विराम: अलीगढ़ में मैरी कॉम बोलीं, संन्यास नहीं ले रही, फिर रिंग में उतरूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संन्यास लेने की अटकलों पर विराम: अलीगढ़ में मैरी कॉम बोलीं, संन्यास नहीं ले रही, फिर रिंग में उतरूंगी
Sun, 01 Dec 2024 09:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:59 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम के संन्यास लेने की अटकलों पर अलीगढ़ में स्वयं मैरी कॉम ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, इसलिए ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजी दल का हिस्सा नहीं बन पाई। इस बीच हवा उड़ी कि वह संन्यास ले रही हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। वह जल्द रिंग में उतरेंगी और देश के लिए पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ मैरी कॉम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता व पद्म विभूषण मैरी कॉम जल्द मुक्केबाजी रिंग में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहीं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें उनके संन्यास लेने की चर्चा हो रही थी। उन्होंने कहा कि चोट की वजह से वह पेरिस ओलंपिक-2024 में हिस्सा नहीं ले पाई थीं, जिसका उन्हें मलाल है।
विज्ञापन
1 दिसंबर को संत फिदेलिस स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव की मुख्य अतिथि मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, इसलिए ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजी दल का हिस्सा नहीं बन पाई। इस बीच हवा उड़ी कि वह संन्यास ले रही हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। वह जल्द रिंग में उतरेंगी और देश के लिए पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
मैरी कॉम ने कहा कि बेटियों को खेल में आगे आना चाहिए, क्योंकि खेल में सुविधाएं बढ़ी हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के तमाम मौके मिल रहे हैं, जिसका फायदा उठाना चाहिए। देश में दूसरी मैरी कॉम बनेगी, लेकिन कुछ समय लगेगा। यह बेटियां अपनी मेहनत, समर्पण, अनुशासन से कर सकती हैं।
विज्ञापन
मणिपुर के सवाल पर रहीं खामोश, बोलीं- राजनीति से दूर हैं
मणिपुर में माहौल के सवाल पर मैरी कॉम खामोश हो गई हैं। उन्होंने कहा-देखिए, राजनीति से उनका कोई सरोकार नहीं है। वह खिलाड़ी हैं, इसलिए खेल पर ही बात करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में खेल सुविधाएं बढ़ रही हैं। खिलाड़ियों को इसका फायदा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। खेल से भी देश की सेवा की जा सकती है। ओलंपिक, विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब तिरंगा धीरे-धीरे राष्ट्रगान के साथ ऊपर जाता है, तो सिर गर्व से ऊंचा उठ जाता है।