फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Intelligence agencies camp in AMU, investigation continues

सौरभ उर्फ अब्दुल्ला: एएमयू में खुफिया एजेंसियों का डेरा, धर्मांतरण मामले की जांच-पूछताछ जारी

Thu, 13 Jul 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 01:21 AM IST
सार

गाजियबााद पुलिस ने सौरभ उर्फ अब्दुल्ला नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जिससे एएमयू में बीडीएस करने के दौरान धर्मांतरण करने का आरोप सौरभ पर लगा। साथ में एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर पर भी आरोप है। इन विषयों पर बेशक एएमयू इंतजामिया ने आरोपों को नकारा है। मगर इन तथ्यों के आधार पर खुफिया एजेंसियों की जांच लगातार जारी है।

विज्ञापन
Intelligence agencies camp in AMU, investigation continues
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद पुलिस द्वारा धर्मांतरण रैकेट का खुलासा किए जाने और उसमें एएमयू से बीडीएस कर चुके छात्र सौरभ उर्फ अब्दुल्लाह का नाम सामने आने पर जांच जारी है। बेशक एएमयू ने अपने स्तर से जांच में पूरे मामले में क्लीनचिट दे दी है। मगर आईबी सहित अन्य खुफिया एजेंसियों का यहां डेरा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। दस वर्ष पहले के उस छात्र से जुड़े लोगों, एक अन्य सेवानिवृत्त प्रोफेसर व उसके करीबियों से जांच व पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि गाजियबााद पुलिस ने सौरभ उर्फ अब्दुल्ला नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जिससे एएमयू में बीडीएस करने के दौरान धर्मांतरण करने का आरोप सौरभ पर लगा। साथ में एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर पर भी आरोप है। इन विषयों पर बेशक एएमयू इंतजामिया ने आरोपों को नकारा है। मगर इन तथ्यों के आधार पर खुफिया एजेंसियों की जांच लगातार जारी है। सेवानिवृत्त प्रोफेसर का बेटा आगरा में तैनात है। उसको भी जांच की जद में लिया गया है। इसे जोड़ कर पुराने रिकार्ड खंगालने, पुराने लोगों व इनसे जुड़े करीबियों से बातचीत व पूछताछ करने में एजेंसियां जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जिसके चलते टीमें यहां डेरा डाले हुए हैं। एक एक विषय पर एएमयू से सवाल जवाब किया जा रहा है। यहां तक कि पूर्व में अन्य धर्मांतरण से जुड़े प्रकरणों पर भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इस मामले में जिला पुलिस सिर्फ इतना कहती है कि हम पूरे विषय पर सतर्कता व नजर बनाए हुए हैं। गोपनीय स्तर पर जाचें अलग अलग स्तर पर जारी हैं। जो मदद मांगी जाएगी वह की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed