{"_id":"65c24fb4149f7b5fbd017f59","slug":"installment-of-rs-82-lakh-released-for-100-bedded-joint-hospital-of-atrauli-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली के 100 शैया युक्त संयुक्त अस्पताल के लिए 82 लाख की किश्त जारी, जल्द पूरे होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली के 100 शैया युक्त संयुक्त अस्पताल के लिए 82 लाख की किश्त जारी, जल्द पूरे होंगे काम
Wed, 07 Feb 2024 04:54 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:54 AM IST
सार
अतरौली में 100 शैया युक्त संयुक्त अस्पताल के रूके हुए निर्माण कार्य अब पूरे होंगे। भवन निर्माण के लिए अवशेष धनराशि रुपये 82.16 लाख जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अतरौली का सौ शैया युक्त संयुक्त अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जनपद में अतरौली के 100 शैया युक्त संयुक्त अस्पताल के निर्माण के लिए अवशेष 82.16 लाख रुपये की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। अस्पताल में शेष निर्माण कार्य जल्द ही पूरे होंगे।
विज्ञापन
शासन के विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2006 की प्रशासनिक स्वीकृति 755.14 लाख में से प्रथम किश्त के रूप में 49.49 लाख अक्टूबर 2012 में अवमुक्त किया गया था। सितंबर 2015 में पुनरीक्षित बजट 1329.60 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति हुई। जिसमें 545.72 लाख अवमुक्त किया गया। तीसरी बार मार्च 2023 में 1643.13 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन
जिसमें मार्च 2023 द्वारा 297.87 लाख अवमुक्त किया गया। अब चौथी बार जनवरी 2024 द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर 1643.13 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति हुई है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए अवशेष धनराशि रुपये 82.16 लाख जारी किए गए हैं। इस विषय में सीएचसी प्रभारी डा.दुर्गेश कुमार बताते हैं कि इस काम को निर्माण दायी संस्था देख रही है।
विज्ञापन