{"_id":"643857fc73892dad330c0025","slug":"inspector-accused-of-obscenity-in-the-name-of-saving-the-student-aligarh-news-c-2-ali1009-92349-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्रा ने दरोगा पर लगाया अश्लीलता का आरोप, कहा मुकदमे में से बचाने के नाम पर दिया भद्दा ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्रा ने दरोगा पर लगाया अश्लीलता का आरोप, कहा मुकदमे में से बचाने के नाम पर दिया भद्दा ऑफर
Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
सार
बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा 29 मार्च को अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई। कॉलेज जाकर पता चला कि अवकाश है। इस पर दोनों एक पार्क में चले गए। इसी बीच सहेली ने किसी को फोन किया और उसे घर भेज दिया। मगर सहेली अपने घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के नामचीन कॉलेज की छात्रा के गायब होने संबंधी मुकदमे में आरोपी सहेली छात्रा ने विवेचक दरोगा पर अश्लीलता का आरोप मढ़ दिया है। छात्रा ने एसएसपी को शिकायत देकर कहा है कि मुकदमे में से बचाने के नाम पर दरोगा ने उसे भद्दा ऑफर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ द्वितीय को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
छात्रा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 29 मार्च को अपनी सहेली के साथ वह कॉलेज गई। कॉलेज जाकर पता चला कि अवकाश है। इस पर दोनों एक पार्क में चले गए। इसी बीच सहेली ने किसी को फोन किया और उसे घर भेज दिया। मगर सहेली अपने घर नहीं पहुंची। इस मामले में परिवार ने सहेली को आरोपी बनाकर गांधीपार्क में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
मुकदमे में आरोपी सहेली का आरोप है कि उसी रात को एक महिला पुलिसकर्मी रात करीब 12 बजे उसे घर से बुलाकर ले गई। वहां पूछताछ की गई और कई स्थानों पर ले जाया गया। हालांकि गायब सहेली का सुराग नहीं लगा। मगर दरोगा ने उसके साथ भद्दा प्रस्ताव रखते हुए कहा कि अगर वह ऐसा करने को तैयार है तो मुकदमे से उसे बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
उसने इस बात का विरोध कर दिया तो उसे घर भेजने के बाद उसे कॉल की और व्हाट्सएप पर कॉल कर अश्लील बातें कीं। एसएसपी ने इस शिकायत पर एएसपी/सीओ द्वितीय को जांच सौंपी है। हालांकि अब तक की जांच में पुलिस आरोपों को सिरे से नकार रही है। सीओ का कहना है कि आरोपों से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।