{"_id":"67a77b3d4aa7b90496097f93","slug":"innocent-child-was-snatched-from-wife-hand-and-thrown-on-the-ground-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी के हाथ से छीनकर मासूम को जमीन पर पटका, घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी के हाथ से छीनकर मासूम को जमीन पर पटका, घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Feb 2025 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:11 PM IST
सार
सास व ननद के मारपीट करने की शिकायत पत्नी ने पति से की तो उसने एक वर्षीय बेटे को गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र की विश्व बैंक कालोनी में आपसी विवाद में युवक ने पत्नी के हाथ से एक वर्ष के बेटे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर पत्नी को भी पीट दिया। मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पूनमरानी ने बताया कि उसका ससुरालियों से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले सास व ननद ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने भी गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर पति ने एक वर्षीय बेटे ओजस को गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएचओ बन्नादेवी के अनुसार मामले में भीमप्रकाश गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन