{"_id":"6726aff56a33317f0b08de55","slug":"injured-after-demanding-money-given-in-advance-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101221-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एडवांस दिए रुपये मांगने पर किया घायल, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एडवांस दिए रुपये मांगने पर किया घायल, थाने में दी तहरीर
Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
सार
पर्ची दिखाने पर भी दो बोरी डीएपी देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने एक बोरी के रुपये लौटाने के लिए कहा तो उसने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव नगला दोहरा निवासी ओमवती देवी पत्नी सेवती राम को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
ओमवती देवी के अनुसार गांव का एक युवक सहकारी खाद के गोदाम में रहता है। 20 दिन पहले दो बोरी डीएपी के लिए उन्होंने उसे 2720 रुपये दिए थे। उसने दो बोरी की पर्ची भी दी थी, लेकिन शुक्रवार की देर शाम उसने गोदाम खोलकर एक बोरी डीएपी दी। पर्ची दिखाने पर भी दो बोरी डीएपी देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने एक बोरी के रुपये लौटाने के लिए कहा तो उसने पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन