फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Information about newborn care given to ASHA

अलीगढ़ : आशाओं को दी नवजात की देखभाल की जानकारी

Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Information about newborn care given to ASHA
बन्नादेवी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ। इसमें शहरी क्षेत्र की आशाओं को घर-घर जाकर नवजात की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया गया। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने नवजात एवं छोटे बच्चों के आहार, पोषण, टीकाकरण, रोग ग्रस्त शिशुओं की पहचान, बुखार की जांच एवं सांस से संबंधित संक्रमण की जानकारी दी। न्यूमोनिया के लक्षण एवं पहचान तथा विटामिन ए और जिंक की मात्रा से भी अवगत कराया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने संचारी एवं संक्रामक रोगों की जानकारी दी।
विज्ञापन

आशाओं को घर-घर जाकर मलेरिया, डेंगू, दस्त एवं पीलिया से बचाव और लक्षणों की जानकारी देने की अपील की। बाद में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में चल रहे आठ दिवसीय नवीन आशाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं एएनम को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा एवं छाया पर प्रशिक्षण दिया गया। बीपी सिंह, डॉ. मनाजिर इमाम, डॉ. मोहम्मद मुजफ्फर, डॉ. आबिद साकिब, आरएस शर्मा, बृजेश सिंह, सुरेश सिंह भदौरिया, रतन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed