{"_id":"618ebead8e6b394d33251cc7","slug":"inflation-on-oil-will-be-checked-again-city-office-news-ali2780118194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः तेल पर महंगाई की फिर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः तेल पर महंगाई की फिर होगी जांच
विज्ञापन
सरसों के तेल समेत सभी के प्रकार के खाद्य तेलों के दामों पर अंकुश के प्रयास सफल नहीं हो रहे। बढ़ती शिकायतों पर डिप्टी आरएमओ ने कहा कि बेेेेेेेेेेेेेेेेेेेवजह खाद्य तेलों के दाम बढ़ाकर बेचने वालों के यहां छापे मारे जाएंगे।
पिछले दिनों खाद्य तेलों के बेकाबू हो रहे दामों के मामले में सरकार ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने खैर रोड, मडराक समेत अन्य स्थानों पर तेल के गोदामों पर छापा मारा। थोक व्यवसायियों को हिदायत दी गई कि वे कंपनी से आ रहे तेलों पर ज्यादा मुनाफा लेने की कोशिश न करें।
इसके बाद थोक के दाम कुछ कम हुए हैं। लेकिन फुटकर में तेल के दाम अभी भी ज्यादा हैं। डिप्टी आरएमओ राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यदि कोई मुनाफा कमाने के फेर में खाद्य तेल ज्यादा दामों पर बेच रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुनाफाखोरों की तलाश में छापे मारे जाएंगे। किसी को भी बेवजह खाद्य तेलों पर महंगाई करने या जमाखोरी की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ वनस्पति तेल एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि थोक बाजार में सरसों का तेल, पॉम ऑयल व रिफाइंड पर महंगाई नहीं है। दुकानदार मात्र एक दो प्रतिशत के मुनाफे पर इनकी बिक्री कर रहे हैं। दूरदराज के इलाकों में कोई ज्यादा दामों पर तेल बेच रहा हो तो इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
खाद्य तेलों के दाम
- सरसों का तेल- थोक में170 रुपये प्रति किलो, फुटकर में 180 से 185 रुपये प्रति किलो।
- रिफाइंड - थोक में 132 रुपये प्रति किलो, फुटकर-135 से 140 रुपये प्रति किलो।
- पॉम ऑयल - थोक-130 से 132 रुपये प्रति किलो, फुटकर-135 से 138 रुपये प्रति किलो।