फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Industry department will build flat and factory in Jawan

तैयारी: जवां में फ्लैट एंड फैक्टरी बनाएगा उद्योग विभाग, आर्थिक अक्षम लोगों को मिलेंगे किराए या लीज पर

Fri, 20 Sep 2024 12:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

जवां क्षेत्र के सिया खास गांव में ग्राम सभा की 16 बीघा जमीन इस योजना के लिए आरक्षित की गई है। इस जमीन पर फ्लैट एंड फैक्टरी का निर्माण यूपीएसआईडी कराएगा।

विज्ञापन
Industry department will build flat and factory in Jawan
तालानगरी स्थित कारखाने में काम करते कारीगर - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्योग विभाग आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के लिए फ्लैट एंड फैक्टरी का निर्माण कराएगा। विभाग उसे किराए पर या लीज पर देगा। जवां क्षेत्र के सिया खास गांव में ग्राम सभा की 16 बीघा जमीन इस योजना के लिए आरक्षित की गई है। इस जमीन पर फ्लैट एंड फैक्टरी का निर्माण यूपीएसआईडी कराएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जमीन पर उद्योग स्थापित करने व अक्षम लोगों के लिए यह योजना शुरू की है। इसमें जमीन सरकारी होती है और फैक्टरी का निर्माण करने के बाद उसे किराए व लीज पर संचालन के लिए दे दिया जाता है। 
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग विभाग के नाम पर जमीन हस्तांतरित हो चुकी है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी यूपीएसआईडी को दी गई है। इसमें फ्लैट एंड फैक्टरी की डबल स्टोरी की बिल्डिंग बनेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कराकर उसे शासन को भेज दिया गया है। फ्लैट एंड फैक्टरी का निर्माण एक से डेढ़ साल की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed