फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indigenous color on Holi market foreign faded increased demand for saffron gulal

Aligarh News: होली बाजार पर चढ़ा स्वदेशी का रंग, विदेशी पड़ा फीका, भगवा गुलाल की बढ़ी मांग

Sun, 26 Feb 2023 04:27 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल
अभिषेक तायल Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:27 AM IST
सार

पहले करीब 80 प्रतिशत गुलाल बाजार पर चीन का कब्जा था। सस्ते के चक्कर में लोग उसे काफी पसंद करते थे। कोरोना काल में चीन का माल आना बंद हो गया। दिल्ली में कारोबारियों पर जो माल बचा हुआ था, वह पिछली साल तक बाजार में बिका है। इस बार बाजार से चीन का माल गायब है, स्वदेशी माल ही बिक रहा है। 

विज्ञापन
Indigenous color on Holi market foreign faded increased demand for saffron gulal
होली पर बाजार में आईं देशी पिचकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली में दस दिन शेष रह गए हैं। आठ मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। रंग, पिचकारी, गुलाल, टी-शर्ट, टोप का बाजार सजकर तैयार है। इस बार चीन के उत्पाद बाजार से गायब है, स्वदेशी सामानों की भरमार है। थोक और फुटकर बाजार में भीड़ होने लगी है। थोक व्यापारी वसीउद्दीन ने बताया कि इस बार चीन निर्मित उत्पाद पूरी तरह से गायब हैं। हर्बल अबीर के साथ-साथ ईको फ्रेंडली रंगों की मांग है। ये थोड़े मंहगे जरूर हैं, लेकिन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। थोक में करीब छह रुपये प्रति पीस से पिचकारियों की शुरूआत है, जो आठ सौ रुपये प्रति पीस तक है। गुलाल दस से सौ रुपये किलो तक का है।  

विज्ञापन


80 प्रतिशत बाजार पर था चाइना का कब्जा
थोक व्यापारी सोमांक वार्ष्णेय ने बताया कि पहले करीब 80 प्रतिशत गुलाल बाजार पर चीन का कब्जा था। सस्ते के चक्कर में लोग उसे काफी पसंद करते थे। कोरोना काल में चीन का माल आना बंद हो गया। दिल्ली में कारोबारियों पर जो माल बचा हुआ था, वह पिछली साल तक बाजार में बिका है। इस बार बाजार से चीन का माल गायब है, स्वदेशी माल ही बिक रहा है। 
विज्ञापन


भगवा गुलाल की मांग बढ़ी
पिछली साल सबसे ज्यादा बिकने वाला भगवा गुलाल इस बार भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। थोक कारोबारियों के मुताबिक बाजार में इसकी काफी मांग है। होली आने से पहले ही बाजार से इसकी कमी हो रही है। मांग के सापेक्ष केवल पचास प्रतिशत ही इसकी आपूर्ति हो पा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाल गन और बलून शूटर ने मचाई धूम
होली पर बच्चों के लिए इस बार दो नए उत्पाद बाजार में आए हैं। जो बच्चों को खूब भा रहे हैं। गुलाल फायरो गन जिसे फायर करने पर बंदूक से गुलाल निकलता है। थोक बाजार में इसकी कीमत लगभग दो सौ रुपये से शुरु होकर पांच सौ रुपये तक है। वहीं बलून शूटर की कीमत लगभग चार सौ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed