फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indian Farmers Union strike Continue

छेड़ा तो अफसरों को कार्यालय में ही मनवा देंगे करवाचौथ

Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Indian Farmers Union strike Continue
जवाहर पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
किसान विरोधी कृषि कानूनों समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार से शुरू हुआ भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उद्यान विभाग प्रांगण में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को हटाकर तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप पार्क भेजने की कोशिशों से नाराज किसान नेताओं ने एलान किया है कि यदि किसानों को छेड़ा गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। किसान उग्र हो गए तो अफसरों की करवा चौथ उनके कार्यालय में ही मनवा देंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने कहा कि किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान, धान क्रय केंद्रों पर फरीद की व्यवस्था न होने, विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि, मनमाने बिल थोप कर किसानों के खिलाफ आरसी जारी करने जैसी कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चल रहा है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तानाशाही से धरना खत्म करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस के कुछ अफसरों ने आकर हमें उद्यान विभाग प्रांगण से हटाने की कोशिश की। उनका कहना था कि धरना-प्रदर्शन के लिए राजा महेंद्र प्रताप पार्क तस्वीर महल को नियत किया गया है। वहीं जाकर धरना-प्रदर्शन करें। हमने उनकी अपील नहीं मानी। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, जगदीश यादव, सोनू यादव, जितेंद्र सिंह, गुलजार बापू, प्रदीप सिंह, प्रेमपाल, भोलू बाबा, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज 11 कार्यकर्ता करेंगे रात्रि प्रवास
अलीगढ़। भाकियू टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरने के दौरान रात्रि में धरना जारी रखने के लिए हर रोज 11 कार्यकर्ता रात्रि के समय धरना स्थल पर रुकेंगे। हर रोज कार्यकर्ताओं को रोटेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed