फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Independent Hemlata Agarwal won by 256 votes in Sadabad

Hathras News: सादाबाद में निर्दलीय हेमलता 256 वोटों से जीतीं, सपा की रिहाना को दी शिकस्त

Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
सार

पहले चक्र से ही निर्दलीय हेमलता अग्रवाल ने बढ़त ले ली थी। इसके बाद लगातार छह चक्र तक उन्होंने बढ़त को बरकरार रखा। चौथे चक्र में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रिहाना चौधरी ने ज्यादा वोट पाकर बढ़त के अंतर को कम कर दिया। अंतत: वह हेमलता अग्रवाल से 256 वोटों से पिछड़ गईं।

विज्ञापन
Independent Hemlata Agarwal won by 256 votes in Sadabad
सादाबाद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल को जीत का प्रमाणपत्र देते एसडीएम संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता अग्रवाल ने 256 वोटों से जीत हासिल की है। हेमलता ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रिहाना चौधरी को शिकस्त दी। सत्ताधारी भाजपा की प्रत्याशी नीतेश गौतम तीसरे और बसपा की पिंकी खान चौथे नंबर पर रहीं। जीत के बाद एसडीएम संजय कुमार ने नव निर्वाचित चेयरमैन हेमलता अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

विज्ञापन


मतगणना के पहले चक्र से ही निर्दलीय हेमलता अग्रवाल ने बढ़त ले ली थी। इसके बाद लगातार छह चक्र तक उन्होंने बढ़त को बरकरार रखा। चौथे चक्र में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रिहाना चौधरी ने ज्यादा वोट पाकर बढ़त के अंतर को कम कर दिया। अंतत: वह हेमलता अग्रवाल से 256 वोटों से पिछड़ गईं। निर्दलीय हेमलता अग्रवाल को कुल 5464 और सपा की रिहाना चौधरी को 5208 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में भाजपा प्रत्याशी नीतेश गौतम ने अच्छे वोट प्राप्त किए थे। तीन चरण तक वह निर्दलीय प्रत्याशी का पीछा करते हुए दिखाई दीं। अंतिम तीन चरण में भाजपा को बहुत कम मत मिले। भाजपा 3724 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि शुरुआत में बसपा प्रत्याशी पिंकी खान को भी अच्छे मत प्राप्त हुए थे। वह तीसरे स्थान पर थीं, लेकिन चौथे चरण में वह दौड़ से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 2813 वोटों के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की कविता गौतम को 294 और आम आदमी पार्टी की आशा देवी को 87 वोट प्राप्त हुए हैं। 39 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया। हेमलता अग्रवाल के पति राधारमण उर्फ राजू अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन युगल किशोर अग्रवाल प्रमाणपत्र मिलने के मौके पर मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed