{"_id":"689f263abfcef823e50ee5d5","slug":"independence-day-celebrated-in-raja-mahendra-pratap-singh-university-aligarh-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratap Singh University: धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratap Singh University: धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा
Fri, 15 Aug 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 05:51 PM IST
सार
वीसी प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। यह केवल सरकार का नहीं, हम सभी का संकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
ध्वजारोहण के बाद निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : विवि
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9:00 बजे वीसी प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति से भर गया।
विज्ञापन
ध्वजारोहण के बाद वीसी प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हम आज जिस आज़ादी का आनंद ले रहे हैं, वह हमें सहज नहीं मिली। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें यह स्वाधीनता प्राप्त हुई है। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान तक—हमारे इतिहास का प्रत्येक पृष्ठ हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता की रक्षा निरंतर जागरूकता और समर्पण से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। यह केवल सरकार का नहीं, हम सभी का संकल्प होना चाहिए। विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित हर छात्र-छात्रा को यह तय करना होगा कि वे इस महान लक्ष्य में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं, चाहे वह शिक्षा में उत्कृष्टता हो, अनुसंधान में नवाचार हो, या समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी। वीसी प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, म्यूज़िक कॉन्सर्ट और वॉल पेंटिंग जैसे विविध आयोजनों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
परिसर में निकली तिरंगा यात्रा
विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में वीसी प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन, उप कुलसचिव पवन कुमार, प्रो. नीता वार्ष्णेय, डॉ. शाहनवाज खान, प्राध्यापकगण, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और छात्र-छात्रा मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।