फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indecent behaviour with the inspector and constable

Aligarh: जांच को गए दरोगा व सिपाही संग अभद्रता, धक्का-मुक्की, कमरे में बंद किया, वर्दी फाड़ी, रिेपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 05:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:02 PM IST
सार

जांच करने के लिए चाैकी प्रभारी, कांस्टेबल के साथ माैके पर पहुंचे। इस दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां आ गए और बुजुर्ग महिला को शिकायत करने पर धमकाने लगे। इसका चाैकी प्रभारी व कांस्टेबल ने विरोध किया तो वहां एक और महिला आ गई। आरोप है कि महिला ने फोन कर 10-12 लड़कों को बुला लिया।

विज्ञापन
Indecent behaviour with the inspector and constable
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान में 29 जुलाई को वक्फ संपत्ति से जुड़े एक विवाद में जांच के लिए पहुंचे दरोगा व सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी गई। उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। इस दाैरान एक दरोगा की वर्दी फट गई। मामले में दरोगा की ओर से आठ नामजद समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बन्नादेवी थाने की रसलगंज पुलिस चाैकी पर 29 जुलाई दोपहर करीब दो बजे सराय रहमान निवासी मुन्नी बेगम ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि पड़ोसी उसके मकान की छत पर भरे बारिश के पानी को नहीं निकालने दे रहे हैं और धमका रहे हैं। जांच करने के लिए चाैकी प्रभारी मनोज कुमार, कांस्टेबल महीपाल के साथ माैके पर पहुंचे। इस दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां आ गए और बुजुर्ग महिला को शिकायत करने पर धमकाने लगे। इसका चाैकी प्रभारी व कांस्टेबल ने विरोध किया तो वहां गुड्डो पत्नी आरिफ आ गई। महिला ने बताया कि उसके शाैहर मुतवल्ली रहे हैं और यह मकान उनका है। इसको लेकर वहां विवाद होने लगा। आरोप है कि महिला ने फोन कर 10-12 लड़कों को बुला लिया।
विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि चाैकी प्रभारी मनोज कुमार की ओर से राशिद, दानिश, ताविश, आसिफ, अली, नवीन उर्फ शाह, बुशरा, गुड्डो समेत आठ नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, वर्दी फाड़ने आदि समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराय रहमान में बुजुर्ग महिला की शिकायत की जांच करने चाैकी प्रभारी व सिपाही गए थे। वहां उनके साथ महिला के पड़ोसियों ने अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। दरोगा व सिपाही की वर्दी तक फट गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन टीमों को आरोपियों की तलाश व धरपकड़ के लिए लगाया गया है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed