फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Income Tax Department seized documents sealed at Soni Jewelers

अलीगढ़ : आयकर विभाग ने सोनी ज्वैलर्स के यहां सील दस्तावेजों को कब्जे में लिया

Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department seized documents sealed at Soni Jewelers
आयकर विभाग ने शहर के सोनी ज्वैलर्स के ठिकानों पर रुकी हुई जांच को पूरा किया। बुधवार को टीम ने सोनी ज्वैलर्स के मैरिस रोड स्थित आवास व फूल चौराहा स्थित शोरूम पर सील किए गए माल व दस्तावेज को कब्जे में लिया। 6 फरवरी की रात आयकर विभाग की टीम ने सोनी ज्वैलर्स के दो प्रतिष्ठानों, एक गोदाम सहित आवास पर एक साथ छापा मारा था।
विज्ञापन

छह फरवरी को आयकर विभाग अलीगढ़ की जांच विंग के डिप्टी डायरेक्टर विक्रम मणि के नेतृत्व में मेरठ, झांसी, आगरा समेत कई स्थानों की टीमों ने सोनी ज्वैलर्स के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। सुबह पांच बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। आयकर विभाग ने सोनी ज्वैलर्स के ठिकानों पर मिले दस्तावेज, कच्ची रसीद, लॉकर व बैंक खातों की डिटेल को सील कर दिया था। पीओ के बाद अब उच्चाधिकारियों से आर्डर लेने के बाद बुधवार को इसमें कार्रवाई की गई और जांच को पूरा किया गया। अब सोनी ज्वैलर्स के सभी ठिकानों से सीज किए दस्तावेजों का अब मिलान होगा। अघोषित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ होगी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट कानपुर भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed