{"_id":"67e0602c73e846cab40207b4","slug":"in-the-answer-sheets-i-requested-the-teacher-to-pass-me-aligarh-news-c-56-1-hts1002-129015-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: उत्तर पुस्तिकाओं में गुरुजी से लगाई जा रही पास करने की गुहार, कॉपियों में निकल रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: उत्तर पुस्तिकाओं में गुरुजी से लगाई जा रही पास करने की गुहार, कॉपियों में निकल रहे रुपये
Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की कॉपियों के जांचने के दौरान पास करने की गुहार और रुपये निकलने का मामला हर वर्ष आता है। इस बार भी हाथरस में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान भी ऐसा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इस दौरान कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये भी निकल रहे हैं। परीक्षार्थी तरह-तरह से परीक्षकों से खुद को पास करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
23 मार्च को पीबीएएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 8208 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 338 में से 166 परीक्षक उपस्थित रहे। अब इस केंद्र पर 33007 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष हैं। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में रविवार को हाईस्कूल की 15259 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 507 में से 347 परीक्षक उपस्थित रहे। यहां पर 66322 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष हैं।
विज्ञापन
सरस्वती इंटर कॉलेज में रविवार को 14735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 581 में से 258 परीक्षक उपस्थित रहे। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन