फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   in aligarh a 15-year-old boy slits the throat of a 13-year-old child with scissors

मातम में बदली शादी की खुशियां: 15 साल के लड़के ने बच्चे का कैंची से रेत दिया गला, मामूली सी बात पर उठाया खौफनाक कदम

Fri, 08 Jul 2022 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 10:46 PM IST
सार

इस घटना में नामजद बाल अपचारी के विषय में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह पढ़ने जाता है। मगर बेहद आक्रामक रुख का है। अब से पहले वह अपनी बहन का भी इसी तरह गुस्से में एक बार हाथ तोड़ चुका है। अक्सर बात-बात में वह गुस्से में आ जाता है।

विज्ञापन
in aligarh a 15-year-old boy slits the throat of a 13-year-old child with scissors
मृतक रजत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मडराक क्षेत्र के गांव हाजीपुर चौहट्टा में बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह में आपसी विवाद में 15 वर्षीय किशोर ने 13 वर्षीय बच्चे की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। हमलावर किशोर इतना आक्रामक था कि उसने एक-एक कर कई वार किए, जिससे बच्चा गंभीर हालत में पहुंच गया और जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बालक फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर परिवार के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए बैठा रखा है। इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, गांव में चंद्रपाल की बेटी की शादी थी, जिसमें गांव का जितेंद्र, जो डीजे व जनरेटर का काम करते हैं, वह अपना डीजे लगाने शादी में गए थे। कुछ देर पहले उनका 13 वर्षीय भतीजा रजत भी चाचा के साथ शादी समारोह में पहुंच गया। शादी में चंद्रपाल के सासनी गेट सराय हरनारायण निवासी रिश्तेदार व उनके बच्चे भी आए हुए थे। इसी रिश्तेदार के 15 वर्षीय किशोर से रजत का देर शाम किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में गाली-गलौज हुई। बच्चों के झगड़े का किसी ने संज्ञान नहीं लिया, मगर शादी में आया रिश्तेदार किशोर इतना उग्र हो गया कि वह कहीं से कैंची ले आया और उसने मौका पाते ही रजत के पेट में एक-एक कर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर किशोर भाग गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल रजत को एक नर्सिंग होम और फिर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रात में रजत को मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में जितेंद्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चंद्रपाल के रिश्तेदार के बाल अपचारी बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, उसे काफी तलाशा गया, मगर वह कहीं नहीं मिला। इसके चलते उसके परिवार के कुछ सदस्य पूछताछ के लिए बैठाए गए हैं। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम में कैंची के हमले में लिवर फटने और अत्यधिक खून बहने से मौत होना बताया गया है। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को तलाशा जा रहा है। कुछ परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बरात चढ़े भांवर डालकर विदा की बेटी 

इस घटना के बाद गांव व शादी वाले घर में खुशियां काफूर हो गईं। चूंकि, दोनों एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए शादी को बिना किसी शोरगुल से करना तय किया गया। इस पर बिना बरात चढ़ाए रात में भांवर डलवाई गईं और चुपचाप दुल्हन को विदा कर दिया गया।

पहले से आक्रामक रुख का है बाल अपचारी

इस घटना में नामजद बाल अपचारी के विषय में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह पढ़ने जाता है। मगर बेहद आक्रामक रुख का है। अब से पहले वह अपनी बहन का भी इसी तरह गुस्से में एक बार हाथ तोड़ चुका है। अक्सर बात-बात में वह गुस्से में आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed