{"_id":"6a1f45dc736b244e11001d57","slug":"imran-from-aligarh-became-mr-agra-division-aligarh-news-c-2-gur1004-988335-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मिस्टर आगरा मंडल बने अलीगढ़ के इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मिस्टर आगरा मंडल बने अलीगढ़ के इमरान
विज्ञापन
नॉर्थ इंडियन चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाले इमरान को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में हुई नॉर्थ इंडियन चैंपियनशिप और आगरा मंडल प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डर इमरान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मिस्टर आगरा मंडल का खिताब अपने नाम किया। साथ ही नॉर्थ इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
इमरान भुजपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस पिछड़े इलाके में रहकर बॉडी बिल्डिंग जैसी महंगी और कठिन विधा को चुनना और उसमें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाना अपने आप में एक मिसाल है। अब उनका अगला पड़ाव 16 जून को मुरादाबाद में आयोजित होने वाली मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता है, जिसमें देश भर के दिग्गज 51 लाख रुपये की भारी-भरकम कैश प्राइज मनी के लिए मंच साझा करेंगे।
इमरान की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर उत्तर प्रदेश जिम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुजाहिद असलम ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मिस्टर इमरान सालभर में जितने भी राष्ट्रीय या प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, उनकी डाइट, सप्लीमेंट्स और यात्रा का सारा खर्च उत्तर प्रदेश जिम संगठन की ओर से वहन किया जाएगा।