फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Improved imitation of the last important paper

आखिरी अहम पेपर में भी खूब हुई नकल

Thu, 20 Apr 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 20 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Improved imitation of the last important paper
अतरौली के एक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड पर टंगी नकल से परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड का आखिरी अहम पेपर भी समाप्त हो गया है। 
विज्ञापन

वैसे तो परीक्षा 21 अप्रैल को समाप्त होंगी, लेकिन बुधवार को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी के दूसरे विषय की परीक्षा थी। यही आखिरी महत्वपूर्ण पेपर था। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में भी माफिया ने नकल कराई। इतना ही नहीं देहात के कुछ केंद्रों पर तो परीक्षार्थियों ने मारपीट भी की गई। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने का प्रशासन के  साथ-साथ योेगी सरकार ने दावा किया था। लेकिन यहां माफिया प्रशासन को चुनौती देते दिखाई दिए। अधिकारियों ने छापेमारी कार्रवाई से लेकर केंद्रों को डिबार करने, परीक्षा निरस्त करने की भी कार्रवाई की, लेकिन काफी इलाकों में नकल नहीं रुकी और इस शैक्षिक सत्र में भी माफिया सफल रहे।

फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा, दो कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से हटाए
 बुधवार को यूपी बोर्ड की अंग्रेजी द्वितीय की परीक्षा में सचल दलों ने कई केंद्रों पर छापेमारी की। एक सचल दल ने एक केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं एडीआईओएस ने दो कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया। बुधवार की यूपी बोर्ड की सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की भूगोल की परीक्षा थी, जबकि शाम की पाली में अंग्रेजी का द्वितीय प्रश्नपत्र था। चूंकि दो दिन बाद यानि 21 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होे जाएंगी। इसलिए सचल दलों की छापेमार कार्रवाई प्रभावी दिखाई नहीं दी। डीआईओएस की गैरमौजूदगी में एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कई केंद्रों पर छापा मारा। कलावती होतीलाल उमा विद्यालय दादौं में छापे में उन्हें दो कक्ष निरीक्षकों का विवरण उपस्थिति पंजिका में नहीं मिला। इस पर उन्होंने दोनों को ड्यूटी से हटा दिया। नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने शांतिदेवी इंटर कॉलेज राजमार्गपुर पर छापा मारा। वहां उन्होंने एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


नकल के लिए रुपये न देने पर परीक्षार्थियों से मारपीट
अतरौलिया बोर्ड में बुधवार को भी जमकर नकल चली। आखिरी पेपर में अधिकारी सेंटरों को चेक करने नहीं पहुंचे, तो माफिया ने इसका जमकर फायदा उठाया। नकल के रुपयों को लेकर परीक्षार्थियों से कई सेंटरों पर मारपीट की गई। हालांकि बाद में जब परीक्षार्थियों ने आखिरी पेपर में रुपये दे दिए तो उन्हें पूरे एग्जाम में नकल कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी दिन भी हुई जमकर वसूली
गंगीरी में बुधवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के द्वितीय पेपर में परीक्षा के आखिरी दिन नकल करने की खुली छूट दी गई। अधिकारी व अन्य टीमें छापेमारी में दिखाई नहीं दी। ऐसे में माफिया भी बेखौफ ही रहे। परीक्षार्थी जमकर नकल करने के बाद शांतिपूर्वक अपने-अपने घर चले गए। कॉलेज प्रबंधकों ने आखरी दिन भी परीक्षार्थियों को कॅापी लगवाने के नाम पर 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये लिए।

अगले साल फिर आना हमारे यहां एडमीशन लेना
अतरौली में परीक्षा की समाप्ति के दिन स्कूल प्रबंधकों ने कमरों में घूमकर छात्रों से परिचय साझा किया। सभी को अपने विजिटिंग कार्ड दिए। छात्रों से कहा गया कि अगले वर्ष एडमीशन लेकर हमारे यहां आना। हमें भी एक बार सेवा का मौका देना। परीक्षार्थियों के नाम पते डायरी में नोट किए गए।

निरस्त की गईं परीक्षा के रिएग्जाम के लिए आए प्रश्नपत्र
अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की निरस्त की गई परीक्षा के लिए बोर्ड ने रीएग्जाम के प्रश्नपत्र भेज दिए हैं। यह परीक्षाएं 21 व 22 अप्रैल को होंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सचल दलों ने इस बार छापेमार कार्रवाई करते हुए काफी परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल व अन्य गड़बड़ियां पकड़ी थीं। अधिकारियों की रिपोर्ट पर शासन ने नौ परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं निरस्त कर दी। यह परीक्षाएं अब 21 व 22 अप्रैल को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में होंगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई हैं। शासन ने रिएग्जाम के लिए प्रश्नपत्र भी भेज दिए हैं। एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश के हिसाब से तयशुदा तिथियों में परीक्षा कराई जाएगी। 


अंग्रेजी के पेपर में रहे 10,702 गैरहाजिर
अलीगढ़ में बुधवार को हुई इंटरमीडिएट की भूगोल द्वितीय विषय की परीक्षा में 490 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस परीक्षा में 3972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 3482 ने परीक्षा दी। इसी तरह अंग्रेजी द्वितीय की परीक्षा में 60,376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 49,674 उपस्थित हुए, जबकि 10,702 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed