फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Immersed in the river

हाथापाई में श्रद्धालु यमुना में डूबा

Thu, 25 Jun 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Thu, 25 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों चल रही 84 कोस की परिक्रमा में श्रद्धालुओं को यमुना नदी को पार करना होता है जिसके लिए श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली को लेकर दो ठेकेदार बुधवार को चलती नाव पर ही भिड़ गए। इसी दौरान पास में खड़ा एक श्रद्धालु यमुना नदी में गिर गया। देर शाम को उसका शव नहीं मिला है। गुस्साए युवक के परिजनों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


 बुधवार दोपहर को टप्पल क्षेत्र के गांव रामगढ़ी का ठेकेदार और हरियाणा का एक ठेकेदार चलती नाव पर भिड़ गए। इस दौरान नाव पर सवार शिवशंकर शर्मा (45) निवासी नगला माधौ कथूमर अलवर राजस्थान यमुना नदी में जा गिरा, लेकिन नदी में गहरा पानी होने के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस के काफी खोजने के बाद भी शव नहीं मिल सका। टप्पल प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश चौधरी की सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस का इलाका न होने पर वापस आ गई। लेकिन हरियाणा के ठेकेदार द्वारा की जा रही दबंगई को लेकर यमुना में डूबे  युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं 84 कोस की परिक्रमा लगाने के दौरान गांव जैदपुरा के पास बुलंदशहर क्षेत्र का एक श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ गया। श्रद्धालुओं की सेवा में लगे प्रधान सुरेश चौधरी ने पीड़ित को पास के हॉस्पीटल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 84 कोस की परिक्रमा में यमुना नदी को पार करना होता है। जिससे पूरी एक महीने चलने वाली परिक्रमा से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। प्रत्येक बार यूपी सरकार द्वारा नाव से पार कराने के लिए ठेका उठाया जाता था, लेकिन इस बार का ठेका हरियाणा सीमा के दबंग ठेकेदारों के हाथ में है। श्रद्धालुओं से 30 से 40 रुपये वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed