फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal pathology lab operating in Aligarh

Pathology Labs: अलीगढ़ में हैं 500 से ज्यादा पैथोलॉजी लैब, पंजीकृत हैं 25 से 30

Sun, 23 Nov 2025 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

अलीगढ़ शहर के चंदनियां, एटा चुंगी, नगला तिकोना, शमशाद मार्केट, मेडिकल रोड, नगला पटवारी, क्वार्सी बाईपास, कमालपुर, भुजपुरा, नौरंगाबाद, हरदुआगंज, अतरौली, गभाना, छर्रा, बिजौली और जीटी रोड क्षेत्रों में अवैध लैब संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
Illegal pathology lab operating in Aligarh
लैब - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पैथोलॉजी की रिपोर्ट किसी भी मरीज के उपचार की सही दिशा तय करती है, लेकिन अलीगढ़ जिले में अपंजीकृत लैब की संख्या 500 से ऊपर तक पहुंच गई है। इनसे मिलने वाली जांच रिपोर्ट कितनी भरोसेमंद होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में वर्तमान में करीब 25 से 30 पंजीकृत पैथोलॉजी लैब हैं, शेष अंपजीकृत हैं।

विज्ञापन


नियमानुसार पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए एमडी पैथोलाजिस्ट के साथ विभागीय अनुमति जरूरी है। इसके लिए एक कमेटी जांच कर पूरी रिपोर्ट लगाती है। जिसके बाद पंजीकरण नंबर जारी होता है। इसके बाद लैब को संचालित कर सकते हैं। जिले में करीब 30 से 35 एमडी पैथोलाजिस्ट है। शहर के चंदनियां, एटा चुंगी, नगला तिकोना, शमशाद मार्केट, मेडिकल रोड, नगला पटवारी, क्वार्सी बाईपास, कमालपुर, भुजपुरा, नौरंगाबाद, हरदुआगंज, अतरौली, गभाना, छर्रा, बिजौली और जीटी रोड क्षेत्रों में अवैध लैब संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन

जिले में पंजीकृत लैब की संख्या 25 से 30 होगी। अवैध की संख्या 500 से ऊपर होगी। स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे फर्जी लैब संचालित हो रहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में तो एक से दो लैब ही पंजीकृत होगी, मगर संचालित लैब की संख्या कई गुना है।-उमाशंकर वार्ष्णेय, संरक्षक अलीगढ़ पैथोलॉजी एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जिले में पैथोलॉजी लैबों के पंजीकरण की जांच कराई जाएगी। जहां भी अवैध लैब मिलेंगी, उन्हें सील करने की कार्रवाई होगी। बिना लाइसेंस के कोई भी लैब संचालित नहीं होगी।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ अलीगढ़।


जिले में पंजीकृत लैब की संख्या
वर्ष- पंजीकृत लैब
2021-22 में 60
2022-23 में 43
2023-24 में 42
2024-25 में 30
2025-26 में 25 से 30

Trending Videos

पांच साल में आधी रह गईं पंजीकृत लैब

अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के ब्योरे पर गौर करें तो पांच साल में पंजीकृत लैब की संख्या बहुत कम रह गई है। विभाग की सख्ती और नवीनीकरण में देरी के चलते कई कई वैध लैब भी बंद हो गईं हैं।

पैथोलॉजी लैब के तय मानक
एमडी पैथोलॉजिस्ट, योग्य स्टॉफ डीएमएलटी (डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नॉलॉजी)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र। अग्निशमन विभाग का प्रमाण पत्र। नगर निगम की स्वीकृति का प्रमाण पत्र। जनरेटर, यूपीएस, कंप्यूटर, शौचालय आदि की सुविधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed