{"_id":"62a3a2ef7d882701e552bed3","slug":"illegal-ambulance-gang-are-being-exposed-aligarh-news-ali293598364","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार उजागर हो रहे अवैध एंबुलेंस गैंग के कारनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार उजागर हो रहे अवैध एंबुलेंस गैंग के कारनामे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कॉलेज के बाहर संचालित हो रहे अवैध एंबुलेंस गैंग पर पुलिस शिकंजे के साथ उसके कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैं। जेल में निरुद्ध अकरम टिप्पा के भाइयों असलम व अशरफ के खिलाफ दो और शपथ पत्र पुलिस के पास पहुंचे हैं, जिसमें उन्होंने मुकदमे की जानकारी होने पर खुद के साथ इलाज के नाम पर हुई ठगी का जिक्र करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। पुलिस अब इन दोनों शपथ पत्रों को भी उसी मुकदमे में शामिल कर रही है, जो इन दोनों भाइयों पर दर्ज किया गया है।
जबरन मेडिकल कॉलेज से अपने अस्पताल में ले गए, छीने रुपये
पहला शपथ पत्र तालिबनगर के गोपाल सिंह की ओर से दिया गया है, जिसमें उल्लेख है कि 17 अक्तूबर 2020 को वह अपनी दादी को बेहोश होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां ये दोनों भाई मिले। इन्होंने धर्म विशेष का जिक्र करते हुए कहा कि यहां बेहतर इलाज नहीं मिलेगा और अपने लांग लाइफ अस्पताल ले गए। यहां पर वेंटिलेटर पर तीन दिन दादी को रखा गया। कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। सिर्फ कंपाउंडर ही फोन पर किसी से बात कर इलाज देते रहे। तीन दिन में 70 हजार रुपये प्रतिदिन का खर्चा बताकर वसूला गया। कोई बिल नहीं दिया गया। विरोध पर धमकी देकर भगा दिया गया। दूसरा शपथ पत्र बोहरान मोहल्ला हरदुआगंज के शिवम सक्सेना की ओर से दिया गया है। उन्होंने बताया है कि वे 19 मई 2021 को पीलिया की शिकायत पर अपने पिता को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। धर्म विशेष का जिक्र करते हुए उन्हें भी दोनों भाई अपने अस्पताल में ले गए। पहले दिन इलाज के नाम पर 55 हजार रुपये मांगे गए। एतराज जताया तो तमंचा दिखाकर 33 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देकर भगा दिया गया।
असलम-अशरफ की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को ज्ञापन
अलीगढ़। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने वाले दीपक शर्मा आजाद शुक्रवार को पीड़ितों व अन्य सहयोगियों संग एसएसपी से मिले। एसएसपी स्तर से उन्हें भरोसा दिलाया गया कि इस मामले को पुलिस गंभीरता से देख रही है। गिरफ्तारी के साथ-साथ इस मामले में अन्य तरह की कार्रवाई की भी तैयारी है। इस मौके पर उनके साथ अखंड भारत हिंदू सेना के प्रदेश संयोजक संजय भारद्वाज, नीरज, नवाब, अंकित यादव, प्रमोद, सचिन, शिवम, केतन, राजन चौधरी, सनी पंडित, भूरा, पुष्पेंद्र यादव, प्रेमप्रकाश यादव, गोपाल आदि थे। ब्यूरो