फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IGNOU's Assistant Director calls for justice from CM

इग्नू की सहायक निदेशक ने सीएम से मांगा इंसाफ

Sun, 29 Sep 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's Assistant Director calls for justice from CM
पारिवारिक विवाद हुए उत्पीड़न की शिकायत के बाद जांच की गलत रिपोर्ट शासन को भेजने से आहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की सहायक निदेशक डॉ. खुशनुमा नीलोफर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप यह भी है कि पुलिस ने जांच के दौरान उनके साथ खराब बर्ताव किया।
विज्ञापन

सिविल लाइन के मैरिस रोड स्थित मिसगिल कंपाउंड की रहने वालीं डॉ. खुशनुमा नीलोफर नई दिल्ली में इग्नू में सहायक निदेशक के पद पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत में डॉ. खुशनुमा ने कहा था कि उनका उनके पति से संबंध विच्छेद हो चुका है। उनके दो बेटियां है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोग धोखे से एक साढ़े तीन वर्ष की बेटी को अपने साथ ले गए और वह उनके ही कब्जे में है। यही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में गलत शपथ पत्र देकर एक झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है। इसके बाद शासन स्तर से जांच स्थानीय पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि शिकायत कर्ता अपनी शिकायत के पक्ष में कोई पुष्ट प्रमाण नहीं दिखा सकी हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही इनकी दोनों बेटियां ससुराल पक्ष के पास हैं।

इससे असंतुष्ट डॉ. खुशनुमा ने अब फिर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि जांच के दौरान पुलिस ने उनके साथ काफी खराब व्यवहार किया। साथ ही जांच में कई तथ्य गलत जोड़े गए हैं। जैसे उनका कोई मामला न्यायालय में नहीं चल रहा है। साथ ही दोनों नहीं, एक बेटी ही ससुराल पक्ष के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed