{"_id":"687f2ffe92e0c25cd2027685","slug":"ignou-course-from-aligarh-regional-director-office-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र में 377 पाठ्यक्रमों की हो रही पढ़ाई, 31 जुलाई तक भरे जा रहे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGNOU: अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र में 377 पाठ्यक्रमों की हो रही पढ़ाई, 31 जुलाई तक भरे जा रहे फॉर्म
Tue, 22 Jul 2025 12:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:00 PM IST
सार
इग्नू के अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र में 333 पाठ्यक्रमों का संचालन ऑफलाइन जबकि 44 का ऑनलाइन संचालन किया जा रहा है। इनमें 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र में 377 रोजगारपरक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि कि 333 पाठ्यक्रमों का संचालन ऑफलाइन जबकि 44 का ऑनलाइन संचालन किया जा रहा है। इनमें 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। आप कहीं अगर नौकरी कर रहे है तो भी साथ-साथ में पढ़ाई को भी आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमबीए बैकिंग एंड फाइनेंस एमबीए प्रबंधन कंस्ट्रक्शन, एमबीए सप्लाई चेन मैनजमेंट, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र है।इसके अलावा मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, लोकप्रशासन, लाइब्रेरी साइंस, गांधी व शांति अध्ययन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण अध्ययन जैविक खेती, मुर्गीपालन मधुमक्खी पालन आदि भी शामिल हैं।