{"_id":"61a290c941071c6fe90cf1cc","slug":"if-you-show-understanding-understand-that-the-cyber-hacker-ate-his-mouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझदारी दिखाई तो समझो साइबर हैकर ने मुंह की खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझदारी दिखाई तो समझो साइबर हैकर ने मुंह की खाई
Sun, 28 Nov 2021 01:40 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में बच्चों को जागरूक करते सीओ मोहसिन खान।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों को हराने के लिए बस समझदारी दिखानी होगी। मेल व मोबाइल पर किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा भेजे गए मैसेज को न खोलें, क्योंकि लालच आपको साइबर अपराधियों के जाल में फंसा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले शनिवार को शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला में सीओ द्वितीय/सीओ यातायात मोहम्मद मोहसिन खान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी।
मोहसिन खान ने बताया कि हैकिंग, फिशिंग, स्पैमिंग, मॉलीसियस सॉफ्टवेयर, वायरस आदि के जरिये इंटरनेट पर यूजर को शिकार बनाया जाता है। यातायात उप निरीक्षक राम मेहर सिंह ने सीटी बजाकर यातायात संकेतों की जानकारी दी। शिक्षिका रुबाब फातिमा व विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल किए, जिन्हें जवाब देकर संतुष्ट किया गया। इससे पहले सीओ मोहसिन खान का आईआईएमटी के सचिव इंजी. पंकज महलवार ने गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। पंकज महलवार ने अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक केपी गौड़, उप निरीक्षक नीरज, उप निरीक्षक राहुल कुमार, प्रधानाचार्या कृष्णा सिंह जादौन, उप प्रधानाचार्या तबस्सुम अशरफ, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव, नदीम खान, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर विद्यार्थी इन बातों का पालन करे
- स्कूल के लिए ठीक समय पर घर से निकलें। बस पकड़ने के लिए दौड़ न लगाएं।
- निर्धारित बस स्टॉप पर ही स्कूल बस में चढ़ें और उतरें।
- छात्र-छात्राएं टेंपो व ई-रिक्शा से स्कूल जाते समय सावधानीपूर्वक बैठें।
- सड़क को पार करते वक्त बेहद सावधानी बरतें, दौड़ कर पार करने से बचें।
- यातायात को नियंत्रित करने वाले संकेतों व निर्देशों का पालन करें।
- सड़क दौड़कर पार न करें अन्यथा फिसल या गिर सकते हैं।
साइबर अपराध से ऐसे बचें
- स्पैम और फिशिंग मेल से बचें। उनको न खोलें।
- मेल या मोबाइल पर किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा भेजे गए मैसेज बॉक्स न खोलें या मेल के लिंक पर क्लिक न करें।
- साइबर अपराध से निपटने के लिए ज्ञान बढ़ाएं।
- किसी भी वेबसाइट पर निजी जानकारी साझा न करें।
- आनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी बरतें।
- विश्वसनीय वेबसाइट से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें।
- ऑनलाइन भुगतान करते समय ब्राउजर पर लॉक सिंबल जरूर चेक करें। इससे पता लग जाता है कि वेबसाइट सही है या नहीं।
- अपने कंप्यूटर पर हमेशा एंटी वायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।
- नियमित सोशल अकाउंट व एटीएम का पासवर्ड बदलें।
- मुफ्त वाई फाई के इस्तेमाल से बचें।
- किसी भी सॉफ्टवेयर अथवा एप को डाउनलोड करने से पहले अच्छे से जानकारी कर लें।
यहां करें शिकायत
- साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के चलते अलीगढ़ में साइबर थाना खुल चुका है। साइबर अपराध पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।