{"_id":"66d2da75c49f71458404d2ef","slug":"if-you-feel-scared-then-dial-112-police-will-drop-the-women-home-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें सावधान: डर सताए तो डायल करें 112, महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस, कमिश्नर ने सभी डीएम को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें सावधान: डर सताए तो डायल करें 112, महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस, कमिश्नर ने सभी डीएम को दिए ये निर्देश
Sat, 31 Aug 2024 02:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:25 PM IST
सार
मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने कहा कि महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ शिकायतों के समाधान के लिए आंतरिक शिकायत समिति भी बनाई जाए। इसके अलावा बस, टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे व समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडलायुक्त चैत्रा वी.
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक यूपी 112 पीआरवी उन्हें घर तक छोड़ेगी। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी महिला कार्मिक को तय समय से अधिक काम न करना पड़े। जब काम कर घर लौट रहीं हो तो उनके लिए विश्वसनीय निगरानी वाली परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। जिससे महिला बिना किसी दबाव के काम पर आ-जा सके। उन्होंने अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस के जिलाधिकारियों को महिलाओं के लिए रात्रिकालीन ड्यूटी का समय नियत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ शिकायतों के समाधान के लिए आंतरिक शिकायत समिति भी बनाई जाए। इसके अलावा बस, टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे व समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन