{"_id":"61dc874e3f7d830d976e8bf6","slug":"if-you-drive-faster-than-20-kmph-at-quarsi-intersection-you-will-be-challaned-aligarh-news-ali2828037108","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी चौराहे पर 20 किमी प्रति घंटे से तेज गाड़ी दौड़ाई तो होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी चौराहे पर 20 किमी प्रति घंटे से तेज गाड़ी दौड़ाई तो होगा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंदर सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मृत्यु दर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने आठ ऐसे स्थान चुने हैं। जहां पर गति सीमा निर्धारित कर दी है। क्वार्सी चौराहे पर 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तय की गई है। जबकि अन्य जगहों पर 30 और 40 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा तय की गई है। इन गतिसीमा का उल्लंघन करने वाले लोगों पर स्मार्ट सिटी के कैमरे आज (मंगलवार) से चालान करना प्रारंभ करेंगे। क्वार्सी चौराहे पर 20 से अधिक की गति से हल्के वाहनों का सीधा दो हजार रुपये का चालान होगा। जबकि भारी वाहनों पर चार हजार रुपये का चालान होगा।
स्मार्ट सिटी के गति उल्लंघन की पहचान करने वाले कैमरों की सहायता से यह प्रणाली आज से ही लागू की जा रही है।
बता दें कि सबसे कम गति सीमा क्वार्सी चौराहे पर ही रखी गई है। यहां 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ही अब चालकों को अपना वाहन चलाना होगा। जबकि खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल-सारसौल चौराहा, एफएम टॉवर जमालपुर क्रासिंग, क्यामपुर मोड़ और एटा चुंगी चौराहे पर गति सीमा 30 किमी प्रति घंटे की निर्धारित की गई है। जबकि मथुरा रोड चेंजर और आगरा रोड चेंजर पर 40 किमी प्रतिघंटे की गति तय की गई है। यह जानकारी देते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आठों स्थानों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत गति उल्लंघन पहचान कैमरा (स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरा ) स्थापित हैं। अगर ओवर स्पीड में लोग वाहन चलाते मिले तो चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में विधिक कार्रवाई की जाएगी।