फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you come and do not eat Halwa-Paratha, then it is useless

Aligarh News: नुमाइश आएं और खजला, हलवा-पराठा न खाए तो बेकार

Fri, 03 Feb 2023 09:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
If you come and do not eat Halwa-Paratha, then it is useless
नुमाइश में खजला, हलवा पराठा की बिक्री करते दुकानदार कुंवर पाल। सवांद - फोटो : सवांद
नुमाइश में कई दशकों से आलू से बनने वाले बरूले, मीठा-नमकीन खजला और हलवा-पराठा का स्वाद सभी को लुभाता है। नुमाइश आने वाला हर व्यक्ति इनका स्वाद जरूर लेना चाहता है। इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को ये ज्यादा पसंद आती हैं।
विज्ञापन



हरे धनिए की चटपटी चटनी के साथ स्वाद है लाजबाव
यूं तो शहर भर में आलू से बनने वाले बरूले का स्वाद लिया जा सकता है, लेकिन नुमाइश में इसका मजा बढ़ जाता है। हरे धनिए की चटपटी चटनी और गर्म बरूलों की कई दुकानें नुमाइश में हैं। सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ इन दुकानों में रहती है। बरूले बेचने वाले एकांश के अनुसार दस रुपये में 100 ग्राम बरूले मिलते हैं। इसको बनाने के लिए छोटे आलू को मय छिलका उबाला जाता है। इसके बाद बेसन, अरारोट एवं मसालों का लेप लगा कर कढ़ाही में तला जाता है।
विज्ञापन




खजला एवं हलवा-पराठे की खुशूब से खिंचे चले आते हैं ग्राहक
नुमाइश में सबसे अधिक मांग मीठे एवं नमकीन खजले की देखने को मिलती है। बुलंदशहर के कस्बा डिबाई के रहने वाले दुकानदार कुंवरपाल एवं महेश कुमार ने बताया कि कम मीठा खजला 180 रुपये और अधिक मीठा 140 रुपये प्रतिकिलो है। नमकीन खजला 40 और 50 रुपये प्रति नग की दर से बिक रहा है। हलवा-पराठा 140 रुपये प्रति किलो है। खास बात यह है कि करीब ढाई फीट गोलाई का यह पराठा किलो के हिसाब से बिकता है। पराठा खस्ता होता है जिससे इसका स्वाद अलग ही आनंद देता है। जिससे लोग खिंचे चले आते हैं। लोग इन दुकानों पर पहुंचकर खजला के साथ ही हलवा- पराठा का स्वाद उठाते हैं। हलवा- पराठा की खुशबू अलग ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed