{"_id":"644589bda53108d9280dc1c4","slug":"if-more-than-two-lakh-rupees-cash-is-found-then-it-will-be-confiscated-na-news-c-2-1-99550-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो लाख रुपये से अधिक नकदी पाई गई तो होगी जब्त, संबंधित कागज रखें साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो लाख रुपये से अधिक नकदी पाई गई तो होगी जब्त, संबंधित कागज रखें साथ
Mon, 24 Apr 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:10 AM IST
सार
यदि किसी व्यक्ति के पास से दो लाख रुपये से अधिक नकदी पाई जाती है और उसका कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो वह जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव को जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्ता व निगरानी टीमों का गठन कर दिया गया है। 11 उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद क्रियाशील होंगी। इन टीमों को क्षेत्र बार तैनात कर दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास से दो लाख रुपये से अधिक नकदी पाई जाती है और उसका कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो वह जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से निकाय निर्वाचन को लेकर उड़न दस्ता टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने, नगद धनराशि के वितरण, शराब का वितरण, कोई संदेहास्पद वस्तु व शास्त्रों इत्यादि की आवाजाही की रोकथाम करेंगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ तीन-तीन सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। उड़नदस्ता टीमें वाहनों व व्यक्तियों की जांच करेंगी। जांच के दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। सीडी तैयार कर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को और एक प्रति जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
निगरानी दल की टीमें चेक पोस्ट बनाएंगी। यह टीमें अपने क्षेत्र में लाए जाने वाली नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु, शस्त्रों इत्यादि की निगरानी रखेंगी। निगरानी दलों की लोकेशन समय-समय पर बदली जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के पास से दो लाख से अधिक नकदी पाई जाती है और उसका कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो वह जब्त की जाएगी। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी।
विज्ञापन