फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IAS Prashant has made website related to corona virus.

आईएएस प्रशांत ने बनाई वेबसाइट, कोरोना वायरस पर मिलेगी जानकारी

Mon, 13 Apr 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
IAS Prashant has made website related to corona virus.
हाथरस जिले के रहने वाले वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को सजग करने के लिए वेबसाइट बनाई है। उन्होंने यह काम अपनी पत्नी पॉलोमी शुक्ला की मदद से किया है। हिंदी में बनाई गई इस वेबसाइट पर कोरोना से संबंधित प्रत्येक जानकारी हासिल की जा सकती है। संदेह होने पर आप खुद भी घर बैठे अपना टेस्ट वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के सीडीओ व अमेठी के डीएम रह चुके 32 वर्षीय प्रशांत शर्मा ने हाल ही में यह वेबसाइट सरकार को हैंडओवर की है। इस दौरान वे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिले तथा उन्हें वेबसाइट की बारीकियां बताईं। उप मुख्यमंत्री ने उनके कार्य की सराहना की। साथ ही कहा कि इससे देश के करोड़ों लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए आईएएस प्रशांत ने बताया कि वेबसाइट पर दिए खास टूल की मदद से व्यक्ति स्वयं अपनी जांच कर समझ सकता है कि उसके संक्रमित होने की संभावना है या नहीं तथा होने पर उसे क्या कदम उठाने चाहिए। वेबसाइट पर लोगों को आवश्यक सुझाव भी मिलेंगे। इस तरह के इंट्रेक्टिव टूल का प्रयोग वर्तमान में ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा(एनएचएस) प्रयोग कर रही है।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि इंट्रेक्टिव टूल की मदद से सरकार कोरोना वायरस के कम्यूनिटी ट्रांस्मिशन को समय रहते रोक सकती है। प्रशांत अलीगढ़, हाथरस, नोएडा व अन्य शहरों में अपने मित्र, रिश्तेदार व डिजिटल वॉलंटियर्स की मदद से वेबसाइट के प्रचार में जुटे हैं, जिससे इस महामारी को रोका जा सके। इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण व लाभकारी एप्लीकेशन्स व वेबसाइट बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 करोड़ हिंदी भाषी लोगों पर फोकस
प्रशांत शर्मा ने बताया कि हिंदी भाषी लोगों को ध्यान में रखते हुए हयह वेबसाइट बनाई गई है, जिस पर कोरोना वाइरस से जुड़ी हर जानकारी है। उन्होंने बताया कि उत्तर व मध्य भारत में लगभग 50 करोड़ लोग हिंदी बोलते व समझते हैं। इसलिए वेबसाइट हिंदी में है। वेबसाइट पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संदेश, कोविड-19 से जुड़ी जानकारी, सोशल डिस्टेंसिंग का अर्थ, भ्रांतियों का खंडन, नवीनतम आंकड़े, शासकीय आदेश आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed