फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   I did not know my private secretary had so much power said omprakash rajbhar

मुझे नहीं पता था मेरे निजी सचिव के पास इतनी पावर है : राजभर

Thu, 27 Dec 2018 09:44 PM IST
geetesh jolly न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: geetesh jolly Updated Thu, 27 Dec 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
I did not know my private secretary had so much power said omprakash rajbhar
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

योगी सरकार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को बदायूं आने पर खुद सवालों में घिर गए। यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने निजी सचिव पर लगे रिश्वत लेने के आरोप से जुड़े सवाल पर राजभर खुद को बचाते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह मामला जैसे ही मेरे संज्ञान में आया, वैसे ही मैने अपने निजी सचिव को हटा दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने खुद मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है। राजभर बोले- मेरा एक रिश्तेदार बीएसए का चार्ज लेने को लाइन में है। उसके लिए मैं खुद मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और अमित शाह से कई बार कह चुका हूं। फिर भी उसे बीएसए का चार्ज नहीं मिला। राजभर ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरे निजी सचिव के पास इतनी पावर है। वरना उसी से कहकर रिश्तेदार को बीएसए बनवा देता।  
विज्ञापन


नोएडा के एक पार्क में सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि राजभर ने कहा कि संविधान सबको अपने हिसाब से पूजा-पाठ या नमाज पढ़ने की इजाजत देता है। उन्होंने नोएडा मामले पर विरोध जताया। कहा कि हमको आपको लड़ने, मरने के लिए भड़काया जाता है। यह सिर्फ वोट की राजनीति हो रही है। न मंदिर बनेगा, न मस्जिद बनेगी, न हिंदू राष्ट्र बनेगा और न ही धारा 370 हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जी पर हो रही बयानबाजी पर राजभर ने कहा कि पहले तो इंसान को जातियों मे बांटकर राजनीति की गई। अब भगवान को बांटने की कवायद शुरू हो गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के सवाल पर राजभर ने कहा कि 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed