फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I am DM, You can't force me

मैं डीएम हूं, आप कैसे मुझ पर दबाव डाल सकते हैं..

Fri, 15 Jan 2016 02:19 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
I am DM, You can't force me

‘मिस्टर एमएलए! आई एम डीएम। हाउ कैन यू फोर्स मी।’ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के नामचीन हस्तियों से खचाखच भरे जिला पंचायत के केसी पंत सभागार के दरवाजे पर जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूदगी को लेकर सपा के छर्रा से विधायक से हुई तनातनी के दौरान डीएम डा. बलकार सिंह ने जब तल्खी से यह कहा तो वहां सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन

डीएम का तमतमाया चेहरा और आंखों में रोष की लकीर देख छर्रा विधायक भी भौचक रह गए। अपनी बात कहकर डीएम ने छर्रा विधायक के हाथों की गिरफ्त से अपना हाथ छुड़ाया और अपनी कार में बैठकर जिला पंचायत परिसर से निकल गए।  सत्ताधारी दल के विधायक द्वारा डीएम को रोकने की क्रिया पर डीएम की प्रतिक्रिया वाली इस घटनाक्रम की चर्चा शासन से लेकर सियासी हलके में है। 

विज्ञापन

हुआ यूं कि अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराने के बाद सदन से बाहर निकल रहे डीएम डा. बलकार सिंह का सदन के द्वार पर छर्रा विधायक से आमना-सामना हो गया। औपचारिक अभिवादन के बाद छर्रा विधायक ने डीएम साहब से पूछ- सर आप कहां जा रहे हैं। अभी तो शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा भी नहीं हुआ है। यह कहते हुए उन्होंने डीएम का हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम का जवाब था-उनका काम अध्यक्ष को शपथ दिलाना था। काम पूरा हो गया है। अब वह जा रहे हैं। यह सुनकर विधायक बोल पड़े-- अरे साहब, आप ऐसे कैसे जा सकते हैं। जब तक सभी की शपथ नहीं हो जाती, पदेन सचिव होने के नाते आपको रुकना चाहिये। यह कहकर उन्होंने डीएम का हाथ पकड़कर सदन में ले जाने की कोशिश की। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम अपने पद की गरिमा का अहसास कराने के बाद वहां से चले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed