{"_id":"68e76de88e45f0cac102d3f2","slug":"husband-strangled-his-wife-with-a-wire-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सास के सामने दामाद ने पत्नी का तार से गला घोंटा, मर्जी के खिलाफ बनाए संबंध, पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सास के सामने दामाद ने पत्नी का तार से गला घोंटा, मर्जी के खिलाफ बनाए संबंध, पांच के खिलाफ मुकदमा
Thu, 09 Oct 2025 01:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:40 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने कार के लिए उसका उत्पीड़न किया। पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाए। पति, सास, जेठ, जेठानी आदि ने मारपीट की। पति ने तार से गला घोंटकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके की महिला को ससुराल में दामाद ने सास व भतीजे के सामने पीट दिया। तार से गला घोंटकर मारने का प्रयास भी किया। इस संबंध में महिला के पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 28 अक्तूबर 2023 को अतरौली के युवक से हुआ था। दहेज मिलने के बाद भी ससुरालियों ने कार के लिए उसका उत्पीड़न किया। पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उत्पीड़न के चलते वह मायके आ गई। बाद में बात न बिगड़े इस डर से उसका पति उसे वापस ले गया।
विज्ञापन
29 सितंबर को मायके छोड़ आए। फिर मायके वालों ने सुलह के प्रयास किए तो 5 अक्तूबर को उसे मां व भतीजे के साथ ससुराल ले जाया गया। घर में घुसते ही पति, सास, जेठ, जेठानी आदि ने मारपीट की। पति ने तार से गला घोटकर मारने का प्रयास किया। एसएचओ नरेंद्र शर्मा के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन