{"_id":"5e8309d38ebc3e77b257af46","slug":"husband-and-wife-in-quarantine-at-pthanan-mohalla191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानान मोहल्ले में क्वारंटीन में दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानान मोहल्ले में क्वारंटीन में दंपती
Tue, 31 Mar 2020 02:43 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
फैसल व शाहीन के घर के दरवाजे पर चिपकाया गया पोस्टर
- फोटो : AMAR UJALA
गाजियाबाद में चूड़ी का काम करने वाले फैसल व उनकी पत्नी शाहीन को अधिकारियों ने 14 दिन तक अपने घर में रहने की हिदायत दी है। साथ ही उनके घर के दरवाजे पर पोस्टर भी चस्पा कर दिया है। 28 मार्च को रात करीब डेढ़ बजे महानगर के पठानान मोहल्ले में स्थित अपने घर फैसल व शाहीन पहुंचे।
विज्ञापन
इनके पहुंचने की जानकारी पुलिस को दे दी गई। फौरन, चौकी इंचार्ज व चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। दंपती से पूछताछ के बाद उनके घर के दरवाजे पर क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा कर दिया गया, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक दंपती को अपने ही घर पर रहने की हिदायत दी गई है और दूसरे लोगों को भी इनसे न मिलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम की चूक पठानान मोहल्ले में स्थित फैसल व शाहीन के घर के दरवाजे पर जो क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा किया गया है, उसमें गलत तिथि चिकित्सकों की टीम ने लिख दी है। पोस्टर में 28-3-2020 से 12-3-2020 तिथि लिखी गई है, जबकि 28-3-2020 से 12-4-2020 होना चाहिए।
विज्ञापन