{"_id":"5c33ba97bdec225715598e49","slug":"hundred-bigha-of-government-grazing-land-was-being-cultivated-over-the-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चारागाह की सौ बीघा जमीन पर वर्षों से हो रही थी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चारागाह की सौ बीघा जमीन पर वर्षों से हो रही थी खेती
Tue, 08 Jan 2019 02:16 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
अतरौली में जमीन को कब्जा मुक्ता कराते पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे नगर पालिका की चरागाह व खलिहान की करीब सौ बीघा जमीन पर सालों से खेती हो रही थी। गोशाला के लिए एसडीएम शिवकुमार ने जब पालिका कर्मियों और राजस्व टीम को नगर में जमीन खोजने के आदेश दिए तो इसका खुलासा हुआ। मौके पर जाकर देखा तो एसडीएम भी चौंक गए। जमीन पर गेहूं की फसल व अमरूद का बाग लगा हुआ है। एसडीएम ने तहसीलदार राजेश कुमार को जांच के आदेश दिए हैं कि अब तक यह जमीन भूमाफिया के कब्जे में कैसे थी? वर्तमान या पूर्व में तैनात रहे किन राजस्व व पालिका कर्मियों की जमीन पर कब्जा कराने की संलिप्तता थी?
नगर पालिका आवारा गोवंशों के लिए गोशाला का निर्माण कराना चाह रही है। इसके लिए नगर पालिका तलाश रही है। एसडीएम के आदेश पर निर्माण प्रभारी नवीन जैन व लेखपाल सुनील वर्मा ने नक्शा खंगाला तो जमीन का पता चला। सोमवार को एसडीएम शिवकुमार, तहसीलदार राजेश कुमार, सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा, एसएसआई सतेंद्र शर्मा भारी मात्रा में फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जमीन का चिन्हांकन कराते हुए एसडीएम ने कब्जा धारियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश पालिका कर्मियों को दिए हैं।
गोशाला निर्माण के लिए एफआईएम संस्था ने दी पांच लाख की मदद
गोवंश को दुर्दशा से बचाने के लिए प्रशासन के अलावा अन्य संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। सोमवार को फेडरेशन ऑफ इनोटिव मैनुफैक्चरर्स संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर गोशाला निर्माण के लिए संस्था की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। इस मौके पर एफआईएम के अध्यक्ष धनजीत वाड्रा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वह काफी सराहनीय हैं। सोमवार को उनकी संस्था के पदाधिकारियों ने 5 लाख रुपये की मदद की है, जिससे गोवंश का संरक्षण हो सके। संस्था आगे भी मदद करती रहेगी। इस अवसर पर सचिव मुकेश जैन, मोहित गुप्ता, नवनीत वार्ष्णेय, प्रशांत गोयल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
दस जनवरी से पहले हो जाए सभी गोशालाओं का निर्माण
डीएम ने दस जनवरी से पहले सभी निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र्र ग्राम विकास योजना में धीमी प्रगति वाले विभागों लोक निर्माण विभाग, आरईडी, डीपीआरओ, बेसिक शिक्षा, कार्यक्रम, नेडा, कृषि विभागों के अधिकारियों को काम की गति तेज करने के निर्देश भी दिये।
डीएम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह के संबंध में वाणिज्य कर विभाग की प्रगति को बढ़ाने के साथ साथ राजस्व वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नलिनी कांत सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जारी महत्वपूर्ण निर्देश
- सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए।
- नगरीय स्ट्रीट लाइट के लक्ष्य के सापेक्ष तेजी से कराया जाय काम।
- राशन कार्ड में आधार सीडिंग का काम तेज करने के निर्देश।
- पाठ्य पुस्तक, जूते मोजे के व्यय की रिपोर्ट पत्रावलियों समेत तलब।
- खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।
- सरकारी नलकूपों को तत्काल सही कराया जाए।
- निजी ट्यूबवैल कनेक्शनों को शीघ्रता से निस्तारण करें
- गन्ना किसानों की पेराई की दिक्कतों का किया जाय समाधान।
- चौधाना गौशाला में नलकूप विभाग नलकूप शीघ्रता से लगाए।