फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hunain gets a new lease on life after overcoming congenital heart disease

Aligarh News: जन्मजात हृदय रोग पर मिली जीत, हुनैन को मिला नया जीवन

Mon, 08 Jun 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Hunain gets a new lease on life after overcoming congenital heart disease
जेएन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Archive
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) ने चार वर्षीय हुनैन को नई जिंदगी दी है। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित अतरौली के चौधरीयान मोहल्ला निवासी हुनैन का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में निशुल्क उपचार कराया गया, जिसके बाद उसके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
विज्ञापन

हुनैन को लंबे समय से सांस लेने में परेशानी रहती थी। वह अन्य बच्चों की तुलना में काफी कमजोर था और उसका वजन भी नहीं बढ़ रहा था। बेटे की बिगड़ती हालत से पिता इशरत अली और माता सना खान बेहद परेशान थे। उन्होंने अलीगढ़ और दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज के लिए परामर्श लिया, लेकिन कहीं भी संतोषजनक उपचार नहीं मिल सका। इलाज पर काफी धनराशि खर्च होने के बावजूद बच्चे की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी दौरान एक निजी चिकित्सक ने परिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की जानकारी दी। इसके बाद आरबीएसके टीम ने हुनैन के परिवार से संपर्क कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में निशुल्क उपचार की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल उपचार के बाद हुनैन अब पहले की तुलना में स्वस्थ है और उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बेटे को स्वस्थ देखकर परिवार ने राहत की सांस ली है।

हुनैन के पिता इशरत अली ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया, लेकिन आरबीएसके टीम ने उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी। वहीं, मां सना खान ने कहा कि बेटे की तकलीफ के कारण रातों की नींद उड़ जाती थी, लेकिन अब उसे स्वस्थ देखकर बेहद खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed