फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Human trafficking gang ransack, three arrested

मानव तस्करी गिरोह का भांडा फूटा, तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2018 01:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Human trafficking gang ransack, three arrested
दादों थाने में पकड़े गए अपहरणकर्ताओं की जानकारी देते एसपी देहात यशवीर सिंह। - फोटो : amar ujala
दादों इलाके में मानव तस्करी गिरोह लंबे समय से सक्रिय था, जिसका भांडा उन्नाव से अगवा कर लाई गई युवती ने फोड़ दिया। किसी तरह गिरोह के चंगुल से निकल थाने पहुंची इस युवती की सूचना पर पुलिस ने गिरोह के सरगना की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस युवती को उन्नाव से दिनदहाड़े वैन सवार लोग अगवा करके लाए थे और यहां उसे बेचने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा जा रहा था। इस सूचना पर युवती के परिजन यहां पहुंच गए और शाम को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि इस गिरोह के चंगुल से भागकर दादों थाने पहुंची बेबी (19) पुत्री जमुना लाल निवासी निवासी शुक्ला गंज, उन्नाव ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसके अनुसार 31 दिसंबर की दोपहर वह मोहल्ले की परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने आई थी। तभी उसके बगल से एक वैन निकली। इसमें सवार महिला अंजू का रुमाल अचानक सड़क पर गिरा। इस पर वैन सवार ने युवती की ओर इशारा कर रुमाल उठाकर देने को कहा। रुमाल उठाते ही वह बेहोश हो गई। कई घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह कानपुर स्टेशन पर थी। वहां उसने पूछा कि वह कहां है तो उसे बताया गया कि कानपुर आ गए हैं और तुम्हारे घर जा रहे हैं। इसके बाद उसे फिर कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह अलीगढ़ में थी। यहां भी उसने सवाल किया तो यही कहा गया कि वह अलीगढ़ में हैं और घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उसे धमकाने का क्रम शुरू हो गया और कहा गया कि अगर जरा भी चालाकी की तो मार दी जाएगी। फिर दादों लाकर उसे दो कमरे के एक मकान में बंद कर दिया गया। दिन भर उसे मकान के अंदर ही रखा जाता था। वहीं खाना पीना दिया जाता था। शौच आदि के लिए रात में ही बाहर निकाला जाता था। इस दौरान उसने अपनी शादी व किसी को बेचे जाने की बातें सुनीं। जब विरोध किया तो उसे समझाया गया कि कुछ दिन वह उस व्यक्ति के पास रहेगी, जो उसे खरीद रहा है। फिर सब ठीक हो जाएगा। बात न मानने पर मारने की धमकी दी गई। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसे शौच जाने की जरूरत महसूस हुई पर उसे बाहर नहीं जाने दिया गया। जब उसने जिद की तो उसे बाहर ले जाया गया। वहां से किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर भाग गई। वह राहगीरों से पूछताछ कर सीधे दादों थाने पहुंची और वहां पुलिस को पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की बातें सुन पुलिस ने तत्काल दबिश देकर दादों के गांव नगला मुंडा में संजय के घर से पप्पू, सोमवीर व अंजू पत्नी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में जानकारी में आया कि इस गैंग का सरगना संजय व उसका साथी सोनू निवासी अतरौली है। यह लोग दूर दराज से युवतियों को इसी तरह अगवा करके लाते हैं। यहां लाकर वे बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज व एटा आदि जनपदों में उन्हें बेचकर जबरन शादी करा देते हैं। पूर्व में भी वह इस तरह के कई प्रकरणों को अंजाम दे चुके हैं। युवती द्वारा बताए गए पते के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और शाम को उन्नाव से युवती का भाई ओम नारायन यहां आ पहुंचा, जो उसे अपने साथ ले गया। एसपी देहात के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बाकी अन्य कार्रवाई भी इस गिरोह पर की जाएगी।

कासगंज की महिला एजेंट की तलाश
एसपी देहात ने बताया कि अलीगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में भी इस तरह जबरन शादी कराने संबंधी कुछ मुकदमे दर्ज हैं। इनकी विवेचनाएं काफी समय से लंबित हैं। इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अब इनमें प्रगति कराई जाएगी। इनकी एक महिला एजेंट कासगंज जिले में रहती है। उसकी तलाश की जा रही है। मालूम हुआ है कि इस महिला ने कई लड़कियों की खरीद-फरोख्त कराई है।

पहले बेचते, फिर ठगी कराते
युवती ने बताया कि अंजू देवी व संजय दोनों ने उसे बुरी तरह पीट-पीट कर कहा कि हम तूझे बहुत पैसे वाले के साथ दो दिन के लिए भेज रहे हैं। वहां से जो भी जेवर रुपये मिलें, उन्हें लेकर भाग आना। आधा तेरा और आधा हमारा रहेगा।


बारहवीं की छात्रा है पीड़िता
पुलिस पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। एक बड़ा भाई व उससे बड़ी एक बहन भी है। वह 12वीं की छात्रा है।

40 हजार में सोनू से किया था बेबी का सौदा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेबी का सौदा फरार सोनू से हुआ था, जिसका एडवांस भी संजय के पास सोनू की ओर से आ गया था। मगर इस मामले में शादी से पहले ही पुलिस का पंगा पड़ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed