{"_id":"685a3af820de7439ad0eb220","slug":"huge-fire-breaks-out-in-a-saree-shop-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर हुआ राख
Tue, 24 Jun 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:13 AM IST
सार
दुकान स्वामी ने बताया कि आग में लाखों की साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान करीब 25 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है।
विज्ञापन
साड़ी की दुकान में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
साड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों का माल जल कर राख हो गया। आग लगने की कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के देहलीगेट थाना अंतर्गत रेलवे रोड स्थित एक साड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी ने बताया कि आग में लाखों की साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान करीब 25 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों में आग फैलने से बच गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन