फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How not to get jammed, Car parked in no parking

अलीगढ़ : कैसे न लगे जाम, नो पार्किंग में खड़ी रहती हैं कार

Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
How not to get jammed, Car parked in no parking
बड़ा बाजार में दुकानों के बाहर खड़ी बाइकें, जिनसे लगता है जाम। - फोटो : CITY OFFICE
रात को पुराने व नए शहर के जिन बाजारों की सड़कों पर दोपहिया और चौपहिया फर्राटा भरते हैं। उन सड़कों पर वाहनों का दिन में रेंगकर चलना भी मुश्किल होता है। हाल यह है कि ये बाजार दिन भर जाम के हालात से जूझते रहते हैं। कहने को जगह जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगे हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी चलाया गया है। बावजूद इसके कार व बाइक नो पार्किंग में खड़ी दिखती हैं। अतिक्रमण ज्यों का त्यों दिखाई दे रहा है। ऐसे में जाम न लगे तो और क्या? मगर इस तरह न तो सिस्टम ही ध्यान दे रहा है और न जाम के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कोई परवाह है। ऐसे में वह नागरिक पिस रहे हैं जो तपती दोपहरी में इन सड़कों पर काम के लिए आते हैं और घर वापस लौटते हैं।
विज्ञापन

कहने को शहर में अधिकांश हिस्सों से अतिक्रमण हटाया गया है। मगर पुराने शहर के कुछ प्रमुख बाजार इस हालात में हैं कि आज भी वहां जाम लग रहा है। दोपहर हो या शाम, आप को जाम से गुजरना होगा। इसे लेकर हर बार आवाज उठती है, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि अब स्मार्ट ---
विज्ञापन

-कहने को अतिक्रमण हटाया गया। मगर बाजार आज भी जाम से परेशान हैं। इस दिशा में कोई ठोस कदम उठे, ये बेहद जरूरी है।-राजेश शर्मा, रेलवे रोड
--
-बाजार आओ और जाम से सामना न हो, ये संभव नहीं है। सबसे पहले बाजार में बेतरतीब पार्किंग व ई रिक्शा पर ध्यान देने की जरूरत है।-ममता, रेलवे रोड
-कहीं भी घुस जाने वाले ई रिक्शा सबसे ज्यादा जाम को बढ़ावा दे रहे हैं। इन पर प्रतिबंध लगना बेहद जरूरी है, तभी जाम से मुक्ति मिलेगी।-प्रशांत, रेलवे रोड
-अतिकमण और पार्किंग इस शहर की ज्वलंत समस्या हैं। इन पर बेहद ठोस तरीके से प्लान बनाकर काम हो, तभी जाम से मुक्ति मिलेगी।-गौतम श्रीवास्तव, सराय हकीम
-शहर के अंदरूनी बाजारों में जाम से मुक्ति के लिए अतिक्रमण के साथ-साथ कुछ मार्गों पर वन वे सिस्टम। कुछ पर ई रिक्शा प्रतिबंध। कुछ जगहों पर पार्किंग के इंतजाम हों। तभी इसे सुधारा जा सकता है। इसके साथ-साथ दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के सामान को समेट कर रखने की आदत बनानी होगी। वे किसी और को दोष देने से पहले खुद को सुधारें। तभी यह सही हो सकता है।-अरुण श्रीवास्तव, यातायात सलाहकार
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहर के 17 चौराहे स्मार्ट सिटी में बदलने जा रहे हैं। यह काम पूरा होने के साथ-साथ वनवे-ई रिक्शा प्रतिबंध, पार्किंग आदि एक साथ लागू किया जाएगा। अभी जिन बाजारों में जहां समस्या रहती है, वहां ट्रैफिक कर्मी लगाए गए हैं।-मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed