फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   House tax of 6 crore outstanding on 200 people of Aligarh

Aligarh Nagar Nigam: 200 लोगों पर 6 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया, भवन होंगे सील

Sat, 12 Oct 2024 10:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:30 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम अंतर्गत शहर के 200 लोगों पर 6 करोड़ संपत्ति कर बकाया है। निगम ने बड़े बकायदारों के भवन को सील करने का मन बना लिया है। इन बकायेदारों में क्वार्सी स्थित एक हॉस्पिटल के निदेशक भी शामिल हैं। इसी तरह बैंक, लॉक्स कंपनी पर भी बकाया है।

विज्ञापन
House tax of 6 crore outstanding on 200 people of Aligarh
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ शहर में 200 लोगों पर छह करोड़ रुपये का संपत्तिकर बकाया है। इनके भवनों को सील करने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। 18 अक्तूबर से बड़े बकायेदारों और शहर के नामी लोगों के खिलाफ नगर निगम कुर्की अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटा है। हर जोन से 50-50 बड़े बकायेदार हैं, जिन पर 27 लाख रुपये तक बाकी हैं। इन बकायेदारों में क्वार्सी स्थित एक हॉस्पिटल के निदेशक भी शामिल हैं। इसी तरह बैंक, लॉक्स कंपनी पर भी बकाया है। जोन-1 में 50 बड़े बकायेदारों पर 1,7029077 रुपये का संपत्तिकर बकाया है।
विज्ञापन


जोन-2 में 50 बड़े बकायेदारों पर 24805114 रुपये का संपत्तिकर बकाया है। जोन-3 में 50 बड़े बकायेदारों पर 12708196 रुपये व जोन-4 में 50 बड़े बकायेदारों पर 19308642 रुपये बकाया है। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ 18 अक्तूबर से 13 नवंबर तक अभियान चलेगा। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अगर समय के अंदर बकाया नहीं जमा करेंगे, तो उनके भवनों की कुर्की कर उस पर सील लगा दी जाएगी। अगर कोई संपत्तिकर बकायेदार नियत तिथि से पहले बकाया नहीं जमा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed